Advertisment

Main Gate Vastu: मेन गेट को लेकर क्या कहता है वास्तु, जान लें नियम वरना पड़ेगा पछताना

Main Gate Vstu को लेकर क्या कहता है वास्तु, जान लें नियम वरना पड़ेगा पछताना, पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार मेन गेट के नियम क्या हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Main Gate Vastu: मेन गेट को लेकर क्या कहता है वास्तु, जान लें नियम वरना पड़ेगा पछताना

Main Gate Vastu:  हर किसी की इच्छा होती है कि उनके घर समृद्धि और सुख आए। इस सब में वास्तु का बहुत बड़ा रोल होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज घर के मुख्य द्वार यानि मेन गेट को लेकर। यदि आपके घर में मेन गेट को किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो आपके जीवन में आर्थिक तंगी और समस्याएं आती रहती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार मेन गेट को लेकर वास्तु के नियम क्या हैं।

Advertisment

1. नया घर के लिए वास्तु टिप्स -Vastu Tips For New Home: 

घर का मुख्य द्वार न केवल परिवार का प्रवेश बिंदु है, बल्कि ऊर्जा का भी केंद्र है। नए घर के लिए वास्तु टिप्स के अनुसार आपके घर का मुख्य प्रवेश बिंदु उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसकी बनावट ऐसी होनी चाहिए या इसे इस प्रकार बनाया जाना चाहिए कि जब आप बाहर निकलें तो आपका मुख उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो। घर खरीदने या बनाने से पहले ये सुनिश्चित करें कि दिशाएं प्रवेश द्वार के लिए सही हैं या नहीं।

गृह प्रवेश द्वार डिज़ाइन करते समय रखें इन बातों का ध्यान - Vastu Tips For New Home Main Gate: 

  • प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली लकड़ी का उपयोग करें।
  • मुख्य द्वार के बाहर किसी भी प्रकार का फव्वारा या जल केंद्रित सजावट न हो।
  • प्रवेश द्वार के बाहर शू रैक या कूड़ेदान लगाने से बचें।
  • मुख्य द्वार के पास बाथरूम बनाने से बचें।
  • मुख्य द्वार को काले रंग से नहीं रंगना चाहिए।
  • प्रवेश द्वार पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए।
  • दरवाजे को उत्तम नेमप्लेट और शुभ बंधनवार/तोरण से सजाना चाहिए।
  • घर के मुख्य द्वार का दरवाजा हमेशा दक्षिणावर्त दिशा में खुलना चाहिए।
  • प्रवेश द्वार के पास किसी भी जानवर की मूर्ति लगाने से बचें।
Advertisment

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें।

Main Gate Vastu, Vastu for Main Gate,  Vastu tips, vastu shastra, jyotish, astrology, bansal news

Vastu tips vastu shastra vastu for main gate main gate vastu jyotish Bansal News Astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें