Advertisment

CG Mahtari Vandana Yojana:महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना के फॉर्म, CM साय ने किया ऐलान

CG Mahtari Vandana Yojana Big Update: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना के फॉर्म, CM साय ने किया ऐलान mahtari-vandana-yojana-sarkari-scheme-update-ragistraion-full-detail-cm-vishnu-dev-sai-cg-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
CG-Mahtari-Vandan-Yojana

CG-Mahtari-Vandan-Yojana

Mahtari Vandana Yojana Update CG Hindi News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। ताजा अपडेट के अनुसार महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे।

Advertisment

इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने घोषणा भी कर दी है। जिसके अनुसार जिन महिलाओं के नाम इस योजना में छूट गए हैं उन्हें फिर से मौका मिलेगा।

ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं को अब एक और मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि जल्द ही इस योजना के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। इस फैसले से उन हजारों महिलाओं में उम्मीद जगी है जो पहले चरण में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सकीं।

Advertisment

70 लाख महिलाएं पहले से उठा रही लाभ

वर्तमान में महतारी वंदन योजना के तहत करीब 70 लाख महिलाएं राज्यभर में ₹1,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। अब सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे, जिससे महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिले।


फिर से भरे जाएंगे फॉर्म: जानिए किसे मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, जल्द ही एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि छूटी हुई पात्र महिलाएं योजना में शामिल हो सकें। यह कदम ग्रामीण, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

Advertisment

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित होता है।

यह भी पढ़ें: Raipur Gitti Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, मकान बनाना हुआ और महंगा, बढ़ गए गिट्टी के दाम

Sarkari Scheme ragistraion full detail mahtari vandana yojana update mahtari vandana yojana Cm Vishnu Dev Sai CG hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें