Advertisment

PM Modi Bhopal Speech: महिला महासम्मेलन में बोले पीएम मोदी- ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही महिलाएं

PM Modi Bhopal visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें नमन अर्पित की। इस अवसर पर पीएम ने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि महिलाएं अब ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

author-image
Vikram Jain
PM Modi Bhopal Speech: महिला महासम्मेलन में बोले पीएम मोदी- ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही महिलाएं

PM Modi Bhopal visit: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित 'महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' को संबोधित किया। जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश को विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान इन्होंने महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। महासम्मेलन में 39 मिनट 38 सेकेंड के भाषण में उन्होंने देवी अहिल्याबाई के योगदान करते हुए ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर अपनी बातें रखीं।

Advertisment

महासम्मेलन में पीएम मोदी की बड़ी बातें...

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मातृशक्ति को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।आगे कहा कि लोकमाता नारी शक्ति के राष्ट्र निर्माण में योगदान का प्रतीक हैं। आज सरकार अहिल्याबाई के मूल्यों पर चलते हुए काम कर रही है।

publive-image

ये खबर भी पढ़ें...PM Modi Bhopal Speech: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर बोले मोदी- लोकमाता ने हमें ‘नागरिक देवो भवः’ का मंत्र दिया

पीएम बोले- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं

महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं और बेटियों को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पहले नई टेक्नोलॉजी आने पर महिलाओं को इससे दूर रखा जाता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सरकार महिलाओं को आधुनिक टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Advertisment

publive-image

publive-image

पीएम मोदी के भाषण के प्रमुख पॉइंट

महिलाओं की प्रगति

  • नमो ड्रोन दीदी: महिलाएं अब ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। यह अभियान से महिलाओं का हौसला बढ़ रहा है। गांव में उनकी एक नई पहचान बन रही है। स्टार्टअप के क्षेत्र में भी बेटियां अच्छा काम कर रही हैं।
  • चंद्रयान 3 में महिलाओं की भूमिका: चंद्रयान 3 मिशन में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं, जो महिलाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को दर्शाता है। Chandrayaan-3 मिशन में 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और engineer शामिल थीं।
  • महिला रक्षा मंत्री: भारत में महिला रक्षा मंत्री बनने से महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आने का अवसर मिला है।

महिलाओं की भागीदारी

  • महिलाएं संसद में: इस बार संसद में 77 महिलाएं हैं, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही हैं।
  • महिला आरक्षण: महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार की पहल

  • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कदम: सरकार ने बीते एक दशक में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
  • महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास: सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
Advertisment

publive-image

खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम

जंबूरी मैदान पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी में पहुंचकर जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

विंध्य को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया सतना एयरपोर्ट का शुभारंभ, महिलाओं ने भरी पहली उड़ान, जानें Airport की खास बातेंं

Advertisment

publive-image

Satna Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 मई) भोपाल के जंबूरी मैदान से दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रदेशभर से आई दो लाख से अधिक महिलाएं भी मौजूद थीं। अब इन दोनों हवाई अड्डों के चालू होने से मध्य प्रदेश के कई जिलों को बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा। दोनों एयरपोर्ट्स से अब क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Satna Airport Inauguration Regional Air Connectivity PM Modi speech on Devi Ahilyabai PM Modi Satna Airport Inauguration pm modi madhya pradesh visit pm modi bhopal visit drone didi yojana devi ahilyabai holkar 300th birth anniversary Datia Airport Bhopal pm modi ahilyabai holkar
Advertisment
चैनल से जुड़ें