/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/protest-4.jpg)
भोपाल। महिला कांग्रेस ने मंत्री बिसाहुलाल का पुतला दहन करके विरोध जताया है। महिला कांग्रेस ने मंत्री बिसाहुलाल से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर महिला कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की दी चेतावनी।
महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा
मंत्री बिसाहुलाल का विरोध अब कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत समाज के बाद अब महिला कांग्रेस ने मंत्री बिसाहुलाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को महिला कांग्रेस ने राजधानी स्थित रोशनपुरा चौराहे पर मंत्री बिसाहुलाल का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिला कांग्रेस ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के लोग महिलाओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। महिला कांग्रेस ने मंत्री बिसाहुलाल से इस्तीफा देने की मांग। मांग पूरी नहीं होने पर महिला कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की धमकी दी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें