Advertisment

CG Supervisor Protest: वेतन विसंगति की मांग को लेकर महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षकों का धरना, इस तारीख से हल्‍ला बोल

CG Supervisor Protest: वेतन विसंगति की मांग को लेकर महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षकों का धरना, इस तारीख से हल्‍ला बोल

author-image
Sanjeet Kumar
CG Female Supervisor Protest

CG Female Supervisor Protest

CG Supervisor Protest: छत्‍तीसगढ़ में महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षकों का हल्‍ला बोल धरना प्रदर्शन शुरू होने वाला है। पर्यवेक्षक 3 सितंबर से धरना दे रही हैं। पर्यवेक्षकों (CG Supervisor Protest) की कई साल पुरानी मांग वेतन विसंगति की है। इसी को लेकर ये सभी पर्यवेक्षक लामबंद हुए हैं।

Advertisment

3 सितंबर को प्रदेशभर की सुपरवाइजर (CG Supervisor Protest) रायपुर में एकत्रित होंगी। जहां तूता धरना स्थल में धरना दिया जाएगा। संघ का कहना है कि उनकी मांग 30 साल पुरानी है। वेतन विसंगति दूर करने के इंतजार में कई सुपरवाइजर सेवानिवृत हो गईं, लेकिन यह मांग आज भी अधूरी है। इससे पर्यवेक्षकों में आक्रोश व्‍याप्‍त है।

30 साल से अटका वेतन विसंगति का मामला

महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर्स (CG Supervisor Protest) की मांग 30 साल पुरानी है। इस बीच कई पर्यवेक्षक सेवानिवृत्‍त भी हो गईं हैं। इस बीच सभी सरकारों से इस विसंगति को दूर करने की मांग की, लेकिन इस ओर किसी भी सरकार ने ध्‍यान नहीं दिया।

बता दें कि प्रदेश में हर घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और बच्‍चों के पोषण और कौशल विकास में प्रमुख योगदान इन सुपरवाइजर्स का रहा है। संगठन का कहना है कि प्रदेश में करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से एक महीने में लाभान्वित कराया। अब ये सुपरवाइजर्स अपने लिए न्‍याय की गुहार लगा रही है।

Advertisment

इस तरह है वेतन विसंगति

सुपरवाइजर संघ प्रदेश अध्यक्ष ऋतु परिहार ने जानकारी दी कि 1866 पर्यवेक्षक (CG Supervisor Protest) प्रदेश में हैं जो समानता का हक तो दूसरों को दिलाती है, लेकिन स्‍वयं शोषित हैं। पर्यवेक्षक का पद तृतीय श्रेणी का है। सभी विभागों में यह पद 4200 ग्रेड पे पर लेवल 8 पर है, लेकिन महिला बाल विकास में 2400 ग्रेड पे पर लेवल 6 में काम कर रही हैं। पांचवे वेतनमान से कोई सुधार नहीं हुआ ये वेतन विसंगति कई सालों से है। यह समस्‍या 30 साल पुरानी है।

ये खबर भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Hike: देश में एक बार फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब रिफलिंग के लिए देने होंगे इतने रुपए

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

पर्यवेक्षक संघ ने जानकारी दी कि उन्‍होंने वेतन विसंगति (CG Supervisor Protest) को दूर करने की मांग को लेकर कई बार मांग की। इस पर विभाग के द्वारा इसकी फाइल भी भेजी गई, लेकिन इस पर निर्णय नहीं हो सका।

Advertisment

इसके अलावा महिला पर्यवेक्षकों ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भी मांग की। लेकिन इस ओर ध्‍यान नहीं दिया गया। इससे आक्रोशित महिला पर्यवेक्षकों ने 3 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें: National Nutrition Week 2024: जो आप रोज खा रहे हैं वो आपके शरीर के लिए काफी नहीं, जानें कैसी होनी चाहिए हैल्दी डाइट

सीएम से मांगा था रक्षाबंधन का उपहार

महिला पर्यवेक्षकों (CG Supervisor Protest) ने देश के सबसे बड़े त्‍यौहार रक्षाबंधन पर मुख्‍यमंत्री को राखी बांधी थी। इस दौरान रक्षा बंधन के मौके पर सुपरवाइजर्स ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग की थी। इस मांग को उपहार स्‍वरूप दिए जाने की मांग भी प्रदेश की बहनों ने सीएम साय से की थी, लेकिन इस मांग पर ध्‍यान नहीं दिया गया। इससे पर्यवेक्षकों में आक्रोश है।

Advertisment
chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Govt CG Politics cg politics news CG Female Supervisor Protest mahila bal vikas vibhag
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें