Advertisment

Maheswar Mohanty Dies: नहीं रहे ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर मोहंती, 667 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

author-image
Bansal news
Maheswar Mohanty Dies: नहीं रहे ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर मोहंती, 667 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। पूर्व मंत्री रहे मोहंती के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

Advertisment

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मस्तिष्काघात से पीड़ित होने के बाद उन्हें एक नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार को तड़के करीब तीन बजकर 25 मिनट पर उन्होंने अंतिम श्वांस ली। मोहंती पांच बार पुरी निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए।

उन्होंने 1995 में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में और 2000, 2004, 2009 और 2014 में बीजद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था। 26 फरवरी, 1956 को जन्मे मोहंती ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया था और 2011 और 2019 के बीच पंचायती राज, राजस्व, कानून और पर्यटन विभाग जैसे विभाग संभाले थे।

वह 2004 से 2008 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मोहंती के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें ‘‘उच्च संगठनात्मक कौशल वाला लोकप्रिय नेता’’ बताया। पटनायक ने कहा कि एक विधायक और मंत्री के रूप में उन्होंने पुरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Kanker Rainbow Polling Booth: कांकेर में बना इंद्रधनुष थीम वाला मतदान केंद्र, थर्ड जेंडर के जवान है तैनात

Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़-मिजोरम में वोटिंग पर पीएम मोदी की अपील, कहा- ‘वोट जरूर डालें’

Weather Update Today: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बदलने लगा मौसम, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों छिपाकर जलाया जाता है यम के नाम ​दीया, ये है सही तरीका

CG Election 2023 Live Update: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 40 लाख से ज्यादा मतदाता तय करेंगे 223 प्रत्याशियों का भविष्य

Odisha News Maheswar Mohanty passes away Maheswar Mohanty News Maheswar Mohanty Death Maheshwar Mahanti Former Speaker Maheswar Mohanty bhubanehwar-general
Advertisment
चैनल से जुड़ें