Advertisment

Mahashivratri ka Rashifal: महाशिवरात्रि को इन जातकों की चमकेगी किस्मत, क्या कहती है आपकी राशि

Mahashivratri ka Rashifal: 8 मार्च को इन जातकों की चमकेगी किस्मत, क्या कहती है आपकी राशि, ज्योतिषाचार्य के अनुसार पढ़ें (Aaj ka Rashifal)

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Mahashivratri ka Rashifal 8 March: शुक्रवार  महाशिवरात्रि का दिन 12 राशियों में से कुछ जातकों के लिए बेहद रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार 8 मार्च का दिन (Rashifal 08 March 2024) इनके लिए शुभ रहेगा।

Advertisment

  मेष राशि

महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला होगा। आपको नए कान्ट्रेक्ट मुनाफा दिला सकते हैं। जो लोग जॉब करते हैं उन्हें थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

युवाओं को बड़ों की सलाह लाभ दिला सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साथ ​ही आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा।

mesh-rashifal

   संबंधित खबर: Shani Sade Sati Dhaiya Charan: तीन चरण की होती है शनि की ढैया, किस चरण में क्या होता है, यहां जानें हर चरण का राज 

Advertisment

   वृष राशि-

इन जातकों का दिन कार्यालय में अच्छा बीतेगा। आपको नए काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से महाशिवरात्रि का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है। जिसके चलते आपको मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वाहन आपको सावधानी चलाने की सलाह दी जा रही है। दुर्घटना का भय बना हुआ है।

vrish-rashifal

   मिथुन राशि-

दिन ​मिलाजुला असर दिखाएगा। युवाओं को दिन अच्छा रहेगा। केरियर में आपको सफलता मिल  सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपसे अधिकारी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

Advertisment

स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। दिन आपके लिए खर्च भरा बीतेगा।

mithun-rashifal

   कर्क राशि-

इन जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। व्यापारियों को सावधानी रखनी होगी। अगर आप व्यापार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेंगे तो आपको मुनाफा होने के चांसेस ज्यादा रहेंगे।

आपको भी वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। यातायात नियमों का पालन करेंगे तो परेशानी से बच पाएंगे।

Advertisment

kark-rashifal

   सिंह राशि-

स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही भारी पड़ सकती है। खासतौर पर यदि आप डायबिटिक हैं तो आपको ये विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापारियों को आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी।

आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं।

singh-rashifal

   कन्या राशि-

इस राशि के जातकों में शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए दिन अच्छा मुनाफा दिला सकता है। कार्यालय में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को दिन मुनाफा दिला सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

से​हत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

kanya-rashifal

   तुला राशि-

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। सुबह वॉक करने से लाभ होगा।दिन लाभ दिला सकता है। हो सकता है आपकी नौकरी में बदलाव हो जाए।

आपको पदोन्नती के साथ-साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। यदि आप जमीन जायजाद से जुड़े काम करते हैं तो आपको दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

tula-rashifal

   वृश्चिक राशि-

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मित्रों और बड़ों की मदद मुनाफा दिला सकती है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए जरुरी है आप आय—व्यय में संतुलन रखें। व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

युवाओं को दोस्तों का सहयोग केरियर में सहायता दिला सकता है।

vrishchik-rashifal

   धनु राशि-

प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नए काम की शुरुआत लाभ दिला सकती है। दिन आपको लाभ दिला सकता है। युवाओं को दिन ​थकावट भरा बीत सकता है।

आपको सतर्क रहने की जरुरुत है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

dhanu-rashifal

   मकर राशि-

दिन लाभ दिला सकता है। हो सकता है आपकी नौकरी में बदलाव हो जाए। आपको पदोन्नती के साथ—साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। यदि आप जमीन जायजाद से जुड़े काम करते हैं तो आपको दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। सुबह वॉक करने से लाभ होगा।

makar-rashifal

   कुंभ राशि

इन जातकों में युवाओं का दिन फालतू कामों में बीतेगा। इसलिए आपको समय का सदुपयोग करना सीखना होगा। कार्यालय में आपको सावधानी बरतनी होगी।
व्यापारियों के लिए दिन बड़ा मुनाफा दिला सकता है। इसलिए पारिवारिक जीवन भी खुशहाली भरा रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। हड्डियों की समस्या आपको हो सकती है।

kumbh-rashifal

   मीन राशि-

अगर आप किसी साझेदारी के काम में हैं तो आपको पार्टनर की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए व्यापार में थोड़ा सतर्क रहना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

अगर आपको ठंड से एलर्जी है तो आपको इससे होनी वाली चीजों से परहेज करना होगा।

meen-rashifal

संबंधित खबर: 

Falgun Amavasya 2024: कब है ​फाल्गुन अमावस्या, पितृदोष की मुक्ति के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें उपाय, सही तिथि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के ये पांच उपाय बदल देंगे आपका जीवन, जानें करने का तरीका

Mahashivratri 2024: भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाना चाहिए केतकी और चंपा का फूल, जानें वजह

नोट। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरुर ले लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें