Advertisment

महाशिवरात्रि पर्व: छत्‍तीसगढ़ के शिवालयों में सुबह से ही उमड़ी भक्‍तों की भीड़, मंदिरों में किया विशेष श्रृंगार

Mahashivratri festival 2025: छत्‍तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि पर्व का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश के शिवालयों में भक्‍तों की भीड़ सुबह चार बजे से ही लगी हुई है। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, परिसर में विशेष सज्‍जा की गई है।

author-image
Sanjeet Kumar
Mahashivratri festival 2025

Mahashivratri festival 2025

Mahashivratri Festival 2025: छत्‍तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि पर्व का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश के शिवालयों में भक्‍तों की भीड़ सुबह चार बजे से ही लगी हुई है। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, परिसर में विशेष सज्‍जा की गई है। वहीं आज 26 फरवरी महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival 2025) पर्व के मौके पर पूरा प्रदेश शिवमय हो गया है।

Advertisment

भगवान का अभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्‍तों की भीड़ लगी हुई है। भक्‍त शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में भक्‍तों का तांता ही बता रहा है भक्‍तों में भगवान भोलेनाथ के प्रति कैसी आस्‍था है।

गरियाबंद के भूतेश्‍वरनाथ महादेव के दरबार में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव के दरबार में भक्‍तों का सैलाब उमड़ा है। मंदिर-देवालयों में शिवभक्त पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। हाथों में जल लेकर भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां हर साल शिवलिंग की ऊंचाई बढ़ रही है। वर्तमान में 84 फीट ऊंचाई और 290 फीट गोलाई है। सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

मंदिरों में सुबह चार बजे से पहुंच गए थे भक्‍त

[caption id="attachment_766609" align="alignnone" width="621"]मंदिरों में सुबह चार बजे से पहुंच गए थे भक्‍त मंदिरों में सुबह चार बजे से पहुंच गए थे भक्‍त[/caption]

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2025 आज: शिव को सफेद के अलावा किस रंग का फूल चढ़ाना होता है शुभ, राशिवार जरूर करें ये उपाय, मिलेगा प्रमोशन

छत्‍तीसगढ़ के शिवालयों में उमड़ रही भक्‍तों की भीड़

[caption id="attachment_766612" align="alignnone" width="613"]शिव मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता शिव मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता[/caption]

ये खबर भी पढ़ें: Mahakumbh Last Amrit Snan Live: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में महास्नान जारी, सुबह 6 बजे तक 41 लाख लोगों ने किया स्नान 

Advertisment
raipur shiv mandir Mahashivratri festival 2025 kawardha shiv mandir
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें