Advertisment

Mahashivratri 2025 Aarti Puja Timing: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे महाकाल मंदिर के पट, जानिए आरती और पूजा का समय

Mahashivratri 2025 Ujjain Mahakaleshwar Temple Aarti Puja Timing Update मंदिर के पट मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे खुलेंगे और गुरुवार रात 11 बजे शयन आरती के बाद बंद होंगे। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल की महापूजा का अनुक्रम चलेगा

author-image
Kushagra valuskar
Mahashivratri 2025 Aarti Puja Timing: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे महाकाल मंदिर के पट, जानिए आरती और पूजा का समय

उज्जैन महाकाल मंदिर।

Mahashivratri 2025 Aarti Puja Timing: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भक्तों को लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन का अवसर मिलेगा। मंदिर के पट मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे खुलेंगे और गुरुवार रात 11 बजे शयन आरती के बाद बंद होंगे। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल की महापूजा का अनुक्रम चलेगा।

Advertisment

आरती और पूजा का समय

  • भस्म आरती- मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे (मंदिर पट खुलने के बाद)
  • दद्योदक (बालभोग) आरती- बुधवार सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक
  • भोग आरती- सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक
  • शासकीय पूजा- दोपहर 12 बजे (तहसील की ओर से)
  • होलकर व सिंधिया राजवंश की पूजा- शाम 4 बजे से
  • कोटेश्वर महादेव का पूजन व सेहरा श्रृंगार- शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक
  • महाकाल की महापूजा- रात 11 बजे से (गर्भगृह में, पूरी रात चलेगी)
  • सेहरा दर्शन- गुरुवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक
  • दिन में भस्म आरती- दोपहर 12 बजे (साल में एक बार)
  • बालभोग व भोग आरती- दोपहर 2 बजे
  • शयन आरती- रात 11 बजे (इसके बाद मंदिर के पट बंद होंगे)

यह भी पढ़ें- Virupaksha Mahadev Mandir: महाशिवरात्रि पर जरूर करें MP के इस शिवमंदिर के दर्शन, जहां खीर के प्रसाद से भरती है सूनी गोद

दर्शन व्यवस्था

सामान्य दर्शनार्थी

कर्कराज पार्किंग से भील समाज की धर्मशाला, गोंड बस्ती, चारधाम मंदिर, शक्तिपथ, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल के रास्ते गणेश व कार्तिकेय मंडपम से दर्शन कराए जाएंगे।

Advertisment

वीआईपी दर्शन

बेगमबाग मार्ग पर स्थित नीलकंठ द्वार से प्रवेश।

वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालु

नीलकंठ द्वार से प्रवेश और निकास।

पार्किंग व्यवस्था

इंदौर से आने वाले वाहन: रुद्राक्ष होटल के पास शनि मंदिर परिसर, प्रशांति धाम, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, हरिफाटक ब्रिज के नीचे, हाट बाजार परिसर, मन्नत गार्डन।

देवास, मक्सी, आगर से आने वाले वाहन: इंजीनियरिंग कॉलेज तथा प्रशांति धाम परिसर।

बड़नगर व नागदा से आने वाले वाहन: मुल्लापुरा धान उपार्जन केंद्र परिसर, कार्तिक मेला ग्राउंड, बड़नगर रोड आदिनाथ जैन बोर्डिंग, उदासिन व निर्मोही अखाड़ा परिसर।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Panchak: सावधान! महाशिवरात्रि से शुरू हो रहा है पंचकों का साया! जानें मार्च में कब उतरेंगे पंचक, क्या करें-क्या नहीं

अन्य सुविधाएं

निशुल्क बस सेवा

दूरस्थ पार्किंग स्थलों से मंदिर तक भक्तों के लिए निशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी।

लड्डू प्रसाद काउंटर

नृसिंह घाट तिराहा पर स्थापित किए जाएंगे।

जूना स्टैंड

भील समाज धर्मशाला व झालरिया मठ पर।

फलहारी व्यवस्था

महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में।

पेयजल व्यवस्था

तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर हर 200 मीटर के बाद।

स्वास्थ्य केंद्र

कर्कराज, चारधाम, हरसिद्धि, त्रिवेणी संग्रहालय पर।

सुरक्षा व्यवस्था

  • 1600 पुलिसकर्मी- महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
  • 200 सीसीटीवी और 3 ड्रोन कैमरे- लगातार निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।
  • महिला पुलिसकर्मी- 150 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।
  • ट्रैफिक पुलिस- 150 जवान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात हैं।
Advertisment

यह भी पढ़ें-

MahaShivratri 2025 Wishes: महाशिवरात्रि के अवसर पर परिजनों और दोस्तों को ये मैसेज भेज कर दें शुभकामनाएं!

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि से पहले सपने में इन चीजों का दिखना है शुभ संकेत, चमक उठेगी किस्मत, शिवजी की बरसेगी कृपा

Ujjain Mahakal Temple Puja Timing ujjain Mahakaleshwar Temple Timings mahakaleshwar temple
Advertisment
चैनल से जुड़ें