Advertisment

Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि, 26 या 27 फरवरी, जानें क्या है घर पर शिवलिंग स्थापित करने का सही तरीका और नियम

Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि, 26 या 27 फरवरी, जानें क्या है घर पर शिवलिंग स्थापित करने का सही तरीका और नियम mahashivratri-2025-date-gher-par-shivling-sthanpna-kaise-karen-niyam-upay-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि, 26 या 27 फरवरी, जानें क्या है घर पर शिवलिंग स्थापित करने का सही तरीका और नियम

Mahashivratri 2025 Date Ghar Par Shivling Sthapna kaise Karen: बाबा की भक्ति का खास त्योहार महाशिवरात्रि का सभी को इंतजार है। अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि की तिथि (Mahashivratri 2025 Date) को लेकर कंफ्यूज तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि 2025 कब है (Mahashivratri kab hai) 26 या 27 फरवरी 2025।

Advertisment

साथ ही जानेंगे कि यदि आप इस दिन भोलेनाथ की पिंडी (Shivling Sthapna ke Niyam) को घर में स्थापित करना चाहते हैं तो इसके क्या नियम है।

कब है महाशिवरात्रि 2025 (Mahashivratri 2025 Date) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 बुधवार महाशिवरात्रि का पर्व आएगा। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार इस दिन श्रवण नक्षत्र, वणिज करण 11:08 एएम तक रहेगा। इस दिन सूर्योदय 07:04 एएम पर होगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:53 बजे से 02:20 बजे तक रहेगा।

महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। धार्मिक ग्रंथ के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने वैराग्य छोड़कर गृहस्थ जीवन में कदम रखा था। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती महाशिवरात्रि की रात भ्रमण पर निकलते हैं। इस​लिए कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन रात में भगवान शिव का पूजन और भजन करते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उनकी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।

Advertisment

घर पर शिवलिंग स्थापित करने नियम (Ghar par Shivling Sthapna ke Niyam) 

  • अगर आप भी महाशिवरात्रि पर घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घर पर शिवलिंग स्थापना के नियम पता होने चाहिए।
  • आप जब घर पर शिवलिंग लाएं तो इसे पहले चावल में रखें।
  • इसके बाद घंटी बजाकर उन्हें निंद्रा अवस्था से जगाएं।
  • फिर शिवलिंग को एक थाली या पात्र में रख लें।
  • इसके बाद चौथ बनाकर आसन बनाएं।
  • फिर दूध,दही, घी, शहद आदि से पंचामृत मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।
  • उन्हें बेल पत्र, सफेद फूल चढ़ाएं।
  • इसके बाद विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कर शिव जी के मंत्रों का जाप करके आरती करें।

Shiv Mantra: महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए ॐ का उच्चारण, पंचाक्षर या षठाक्षर मंत्र कौन सा करना होता है ज्यादा शुभ

[caption id="attachment_762121" align="alignnone" width="889"]Powefull-Shiv-Mantra Powefull-Shiv-Mantra[/caption]

Advertisment

Powerfull Shiv Mantra: आपने कई बार सुना होगा, कि महिलाओं को ॐ का उच्चारण नहीं करना चाहिए। पर इसके पीछे क्या कारण है। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं को भगवान शिव के पंचाक्षर का जाप करना ज्यादा शुभ होता है या षठाक्षर मंत्र, जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री (9893159724)। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...

यह भी पढ़ें:  Shukra Gochar: पांच दिन बाद बड़ा फेरबदल, इस ग्रह की वक्री चाल इन तीन राशियों की बढ़ाएगी टेंशन! भूलकर भी न करें ये काम

hindi news upay mahashivratri-2025-date gher-par-shivling-sthanpna-kaise-karen. shivling sthapna ke niyam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें