Advertisment

Mahashivratri 2023 Upay : 18 फरवरी को आ रही है महाशिवरात्रि, मात्र एक शब्द से मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा

Mahashivratri 2023 Upay : 18 फरवरी को आ रही है महाशिवरात्रि, मात्र एक शब्द से मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा mahashivratri-2023-upay-mahashivaratri-is-coming-on-february-18-just-one-word-will-give-special-blessings-of-lord-shiva-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Mahashivratri 2023 Upay : 18 फरवरी को आ रही है महाशिवरात्रि, मात्र एक शब्द से मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा

भोपाल। Mahashivratri 2023 इस साल यानि 2023 की महाशिवरात्रि 18 फरवरी को आने वाली है। astrology क्या आपने इसे लेकर तैयारी कर ली है। यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कुछ खास उपाय। जिन्हें यदि पूरी श्रद्धा भाव और भक्ति के साथ करते हैं तो आप भोले नाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे उपाय शायद ही आपको किसी ने बताएं हों। तो चलिए आज पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं क्या हैं वे खास उपाय। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार भोलेनाथ पंचमुखी हैं। उनके अनुसार यहां पंचमुखी शिव के अभिषेक का उपाय बताए जा रहे हैं।

Advertisment

पांच मुखों के लिए पांच अलग—अलग उपाय —Mahashivratri 2023

पहला –
चंदन चढ़ाने से शिवलोक पहुंच जाते हैं।

दूसरा –
चावल चढ़ाने से पाप—ताप हरण होते हैं।

तीसरा –
विल्व पत्र चढ़ाने से मनचाहा वर मिलता है

चौथा –
गाल बजाने से शिव प्रसन्न होते हैं।

पांचवा –
हरी कहने से प्रभु निहाल कर देते हैं।

नौ पीड़ाओं के नौ उपाय –Mahashivratri 2023

जल में कुशा डालकर अभिषेेक करने से मानसिक शांति, गन्ने के रस से श्री की प्राप्ति, दूध से पुत्र रत्न व धन की प्राप्ति, जल की धारा से ज्वर प्रकोप, घी की धारा से कार्यों में सफलता, वंश वृद्धि, दुग्ध धारा में शकर मिलाकर करने से बुद्धि तेज होती है। इसी तरह सरसों के तेल से शत्रुओं का नाश, सर्व दुख विलीन होते हैं। मधु से रुकि हुई लक्ष्मी वापस आ जाती हैं। गंगाजल से मुक्ति प्राप्ति होती है।

इस दिन से होगी शिव नवरात्र की शुरूआत —Mahashivratri 2023
आपको बता दें बाबा की नगरी में शिव नवरात्र की शुरूआत 10 फरवरी से हो जाएगी। फल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर यानि 10 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी। आपको बता दें इस दौरान भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे इसके बाद पूरे ​नौ दिन तक संध्या आरती में भगवान का प्रतिदिन एक नए रूप में श्रृंगार किया जाएगा।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
shivratri upay 2023 shiv Mahashivratri 2023 Upay lord shiv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें