Advertisment

Mahasamund: शहर में फरसा लहराने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के बारे में बताई ये बात

Mahasamund: महासमुंद पुलिस ने शहर में फरसा और धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है.

author-image
Harsh Verma
Mahasamund: शहर में फरसा लहराने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के बारे में बताई ये बात

Mahasamund: महासमुंद पुलिस ने शहर में फरसा और धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है. कोतवाली पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होते ही संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है. फिलहाल एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही. पुलिस ने आरोपियों से कत्तल, तलवार, चाकू आदि जब्त किया है.

Advertisment

यह भी पढें: Summer Pregnancy Tips: गर्मियों में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी

सभी गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं. कोतवाली में इनके खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या का प्रयास, हथियार लेकर घूमने और हत्या का मामला दर्ज है. इनकी आयु 19 साल से लेकर 32 साल के बीच है. सभी आरोपी नशे के आदि हैं. पुलिस ने पांचों आरोपी पर धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

[caption id="" align="alignnone" width="565"]publive-image आरोपियों से जब्त हथियार[/caption]

Advertisment

महासमुंद में बदमाशों की दहशतगर्दी का वीडियो सामने आया था. शहर में युवकों के झुंड ने फरसा और धारदार हथियार लहराया था. दहशत फैलाते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे. वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक युवक फरसा लेकर जाता है. फिर बाद में कुछ और युवक फरसा और धारदार हथियार लेकर पहुंचते हैं. यह वीडियो सोशल माडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

   आचार संहिता के बाद भी हुड़दंग

Capture
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो 27 मार्च की रात करीब 2 बजे का बताया गया है. यह वीडियो शहर (Mahasamund) के गुडरूपारा वार्ड का बताया जा रहा है. शहर में इस तरह फरसा लहराना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. अभी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में आचार सहिंता भी लगी हुई है. बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बदमाश आधी रात बैखोफ होकर हथियार लहराते दिख रहे हैं.

देखें वीडियो- 

publive-image
Advertisment
चैनल से जुड़ें