Advertisment

Maharashtra Cabinet Expansion: देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में रविवार (15 दिसंबर) को देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हुआ।

author-image
Kushagra valuskar
Maharashtra Cabinet Expansion: देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में रविवार (15 दिसंबर) को देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह नागपुर विधान भवन में हुआ। सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और राधाकृष्ण पाटिल ने शपथ ली।

Advertisment

राज्य में 33 साल कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण नागपुर में हुआ। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुधाकरराव नाइक के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था।

जानकारी के अनुसार, 39 विधायकों ने शपथ ली। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना गृह विभाग पर नजर बनाई हुई थी, लेकिन वो भाजपा के खाते में रहेगा। बीजेपी ने होम मिनिस्ट्री, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का रहेगा।

भाजपा के 19 विधायक मंत्री बनें। वहीं, शिवसेना के कोटे से 11 और एनसीपी कोटे से 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Advertisment

Maharashtra Cabinet Expansion Updates:

उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली। उदय रत्नागिरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।

अतुल सावे और अशोक उइके ने मंत्री पद की शपथ ली।

शिवसेना विधायक शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। देसाई पाटन सीट से चुनाव जीते है।

सतारा जिले की मान सीट से विधायक जयकुमार गोरे ने मंत्री पद की शपथ ली।

जयकुमार रावल ने मंत्रीपद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र में भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। रावल शिंदखेड़ा सीट से विधायक है।

Advertisment

पंकजा मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य विधान परिषद की सदस्य है। मुंडे देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली। वह शिंदे खेमे के नेता है। उदय रत्नागिरी विधानसभा सीट से चुने गए हैं।

मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में पद की शपथ ली। मंगल मालाबर हिल सीट से चुने गए। वह सबसे अमीर विधायकों में से एक है।

Advertisment

अजित पवार के करीबी धनंजय मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली। वह छत्रपति संभाजी नगर से विधायक चुने गए।

दिग्रस सीट से शिवसेना विधायक संजय राठौड ने मंत्री पद की शपथ ली।

मालेगांव आउटर से चुने गए दादा भुसे ने मंत्री पद से शपथ ली। जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत की थी। तब भुसे भी एकनाथ के सपोर्ट में खड़े थे।

शिवसेना के विधायक गणेश नाईक ने शपथ ली। वह नवी मुंबई से चुने गए हैं।

पाटिल जलगांव ग्रामीण से शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने शपथ ली।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने मंत्री पद की शपथ ली। गिरीश जामनेर सीट से विधायक है।

अठावले की पार्टी ने की मंत्रालय की मांग

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महायुति का हिस्सा होने के बावजूद मुझे समारोह का निमंत्रण नहीं मिला। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमनें सीएम फडणवीस के साथ बैठक की। उन्होंने हमें कम से कम एक मंत्रालय देने का वादा किया है, लेकिन इस विस्तार में हमारी पार्टी का कोई चेहरा नहीं है।

Maharashtra News Maharashtra Politics देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis महाराष्ट्र न्यूज Ajit Pawar eknath shinde maharashtra cabinet expansion
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें