Advertisment

Fetus in Fetu: महाराष्ट्र में पेट में पल रहा बच्चा भी हुआ प्रेग्नेंट, विशेषज्ञों ने बताया रेअर!

महाराष्ट्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला के पेट में पल रहे बच्चे के अंदर बच्चा पाया गया है। इस कंडीशन के बारे में जानें…

author-image
Vishalakshi Panthi
Fetus in Fetu

Fetus in Fetu: अक्सर ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जो हमें चौंका देते हैं। ऐसे मामले जिन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कहते हैं ना प्रकृति में बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे समझना थोड़ा कठिन हो जाता है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा से आ रहा है। बुलढाणा जिले में एक 32 साल की प्रेग्नेंट महिला के भ्रूण के अंदर भ्रूण पाया गया है। 

Advertisment

जी हां, यह एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है, जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर पाया गया है। हालांकि पहले भी ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं। आइये जानते हैं ऐसा होना कैसे संभव है और क्या ये एक आम बात है?   

पांच लाख लोगों में से एक होती है ये स्थिति
जानकारी के मुताबिक, इसका पता तब चला जब 35 हफ्ते की प्रेग्नेंट महिला कुछ दिन पहले रेगुलर चेकअप के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल गई। महिला के अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टरों को इस स्थिति के बारे में पता चला। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक ‘भ्रूण में भ्रूण’ काफी रेयर मामला है। यह स्थिति पांच लाख में से एक में पाई जाती है।

जानकारी के मुताबिक महिला को सुरक्षित डिलीवरी और आगे की प्रक्रिया के लिए छत्रपति संभाजी नगर के मेडिकल सेंटर में रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस स्थिति में बच्चे को ज्यादा खतरा नहीं है। 

Advertisment

दुनियाभर में सिर्फ 200 मामले 
विशेषज्ञों के मुताबिक दुनियाभर में अब तक ऐसे सिर्फ 200 मामले ही सामने आए हैं। इन मामलों के बारे में डिलीवरी के बाद ही पता चला है। इनमें से भारत में सिर्फ 10-15 मामले पाए गए हैं। 

डॉ. ने 'भ्रूण में भ्रूण' को बताया रेअर स्थिति

डॉक्टर ने बताया कि इस भ्रूण में कुछ असामान्य देखा गया है, जो लगभग 35 सप्ताह का था।" उन्होंने बताया कि सामान्य रूप से बढ़ते भ्रूण के पेट में भ्रूण जैसी संरचना देखी गई, जो कि असामान्य स्थिति है। डॉक्टरों ने दूसरे चिकित्सक से भी राय ली और रेडियोलॉजिस्ट ने भी इस स्थिति की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें- Brain Grey Matter During Pregnancy: प्रेगनेंसी में मस्तिष्क में होते हैं बड़े बदलाव, रिसर्च में हुआ खुलासा

Advertisment
Fetus in Fetu Maharashtra pregnant woman child pregnant Maharashtra Fetus in Fetu Case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें