Advertisment

Maharashtra Video Viral: फुट ओवरब्रिज के ऊपर अपना ऑटोरिक्शा लेकर चल पड़ा युवक, पुलिस ने लगाई दौड़

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने व्यस्त मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज के ऊपर अपने ऑटोरिक्शा को चलाया।

author-image
Bansal News
Maharashtra Video Viral: फुट ओवरब्रिज के ऊपर अपना ऑटोरिक्शा लेकर चल पड़ा युवक, पुलिस ने लगाई दौड़

पालघर।  महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने व्यस्त मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज के ऊपर अपने ऑटोरिक्शा को चलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस चालक का पकड़ने का प्रयास कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

ऑटो चालक को पकड़ने का वीडियो जारी 

पुलिस के अधिकारी ने कहा कि वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में हुई है और चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम और जानकारी के लिए वीडियो का अध्ययन कर रहे हैं। ड्राइवर ने फुट ओवरब्रिज पर अपने ऑटोरिक्शा को चलाने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया।’’ वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं तो कई इसे नापसंद भी कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने इसे यातायात नियमों का खतरनाक तरीके से उल्लंघन का उदाहरण बताया है।

[video width="480" height="852" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/08/3P9SMRwoyBZOhuo.mp4"][/video]

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें