Advertisment

Maharashtra Students Protest : महाराष्ट्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Maharashtra Students Protest : महाराष्ट्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज Maharashtra Students Protest: Students demonstrated in Maharashtra, police lathicharged

author-image
Bansal News
Maharashtra Students Protest : महाराष्ट्र में  विद्यार्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुंबई। महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के पास सोमवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने 10वीं-12वीं की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कोविड महामारी के बीच परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। धारावी के अशोक मिल नाका में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने बताया कि विद्यार्थी पास स्थित मंत्री के आवास की तरफ बढ़ रहे थे, इसलिए उन्हें रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

Advertisment

विद्यार्थियों को पकड़कर थाने लाया गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के अधार पर महानगर के अलावा ठाणे और नासिक के विद्यार्थी भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए, लेकिन उन्हें विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लाठीचार्च में किसी विद्यार्थी को चोट नहीं पहुंची है, कुछ विद्यार्थियों को पकड़कर थाने लाया गया, लेकिन उन्हें जल्द ही छोड़ दिया गयाा।’’

today protest in mumbai sudent protest maharashtra students protest students on protestest maharashtra student protest today maharashtra student protest maharashtra student protest in maharashtra student protest mumbai student protest mumbai protest maharashtra studets protest today maharashtra student protest Maharashtra News maharashtra board students protest Maharashtra hindustani bhau protest maharashtra dharavi protest
Advertisment
चैनल से जुड़ें