Advertisment

Maharashtra News: शर्मनाक कृत्य ! कलयुगी युवक ने किया भैंस के नन्हे बछड़े के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

author-image
Bansal News
Maharashtra News: शर्मनाक कृत्य ! कलयुगी युवक ने किया भैंस के नन्हे बछड़े के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के दक्कन इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को कथित रूप से बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देखा और उसकी (व्यक्ति की) पिटाई कर दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

Advertisment

उन्होंने कहा कि नेपाल के रहने वाले आरोपी को सैसून जनरल अस्पताल ले जाया गया। दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा, “स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 व अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

Pune Buffalo's little calf "
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें