Advertisment

महाराष्ट्र : महिला मित्र की हत्या कर फ्लैट की दीवार में उसका शव छिपाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पालघर, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार गया किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे और उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर उसके शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया।

Advertisment

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी ने 32 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी।

इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्टूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ।

विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे। महिला अंतिम बार, 21 अक्टूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी।’’

Advertisment

महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है।

महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

भाषा मानसी पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें