मुंबई। Maharashtra Legislative Assembly Speaker भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। नार्वेकर को 164 मत मिले, जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के प्रत्याशी राजन साल्वी को 107 वोट हासिल हुए।
जानें अपडेट
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र रविवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को सोमवार को 288 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत का सामना करना होगा।
भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें समर्थन में कुल 164 मिले और उनके खिलाफ 107 वोट पड़े।
(सोर्स: महाराष्ट्र विधानसभा) pic.twitter.com/N0Gyi5QKn5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2022
सीएम शिंदे ने कही बात
महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, बालासाहेब ठाकरे की मान्यताओं के आधार पर भाजपा-शिवसेना सरकार ने कार्यभार संभाला है। आज तक हमने देखा है कि लोग विपक्ष से सरकार में आते हैं लेकिन इस बार सरकार के नेता विपक्ष में आए। मैं खुद मंत्री था, कई अन्य मंत्रियों ने भी सरकार छोड़ी। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा के प्रति समर्पित मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी।
मैं खुद मंत्री था, कई अन्य मंत्रियों ने भी सरकार छोड़ी। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा के प्रति समर्पित मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी: महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे pic.twitter.com/XSkTFtSNPh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2022
पूर्व सीएम फडणवीस का बयान
यहां पर विधानसभा के स्पीकर के चुनाव के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने कहा कि, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की यह सरकार महाराष्ट्र की सभी आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगी और हमें उम्मीद है कि आप (अध्यक्ष) इसके लिए सहयोग देंगे।