Advertisment

Maharashtra Hingoli Earthquake : 3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके किए महसूस ! कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

author-image
Bansal News
Maharashtra Hingoli Earthquake :  3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके किए महसूस !  कोई हताहत नहीं

हिंगोली।  महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisment

जानें क्या है भूकंप विज्ञान केंद्र का ट्वीट

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट किया कि भूकंप के झटके सुबह साढ़े चार बजे महसूस किए गए और भूकंप जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। हिंगोली, लातूर जिले के किल्लारी से करीब 250 किलोमीटर दूर है। लातूर में 30 सितंबर 1993 को आए विनाशकारी भूंकप में करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

tv9 maharashtra rains in maharashtra moonsoon in maharashtra maharashtra rains maharashtra poltics Maharashtra Politics Maharashtra News Maharashtra Earthquake Maharashtra Breaking Maharashtra jai maharashtra live hingoli rain hingoli news on earth quake hingoli earthquake news hingoli earthquake hingoli earthquake strucked hingoli earthquake in palghar earthquake in maharashtra today Earthquake in maharashtra earthquake corona in maharashtra
Advertisment
चैनल से जुड़ें