Advertisment

Maharashtra Cabinet Department Distribution: आज मंत्रियों को मिल गया अपना विभाग, जानें किसे क्या मिला प्रभार

महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट से सामने आ रही है जहां पर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है।

author-image
Bansal News
Maharashtra Cabinet Department Distribution: आज मंत्रियों को मिल गया अपना विभाग, जानें किसे क्या मिला प्रभार

महाराष्ट्र। Maharashtra Department Distribution इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र की शिंदे कैबिनेट से सामने आ रही है जहां पर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है। जहां पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की टीम के मंत्रियों को जगह मिली है।

Advertisment

इन्हें ये मिला विभाग

आपको बताते चलें कि, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को गृह और वित्त विभाग (Home And Finance Ministry) की जिम्मेदारी मिली है इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शहरी विकास (Urban Development) संभालेंगे, चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तो सुधीर मुनघनीतवार को वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

जानें कैबिनेट में कितने मंत्री है शामिल

आपको बताते चलें कि, शपथ लेने वाले मंत्रियों में शिंदे गुट और भाजपा के नौ-नौ सदस्य शामिल हैं. भाजपा की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों में राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुन्गंतीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खडे, रवींद्र चह्वाण, अतुल सावे और मंगलप्रभात लोढा शामिल हैं. शिंदे गुट से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों में गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीप भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभुराज देसाई शामिल है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें