Advertisment

12th Board Paper Leak : कक्षा 12वीं के गणित का पेपर लीक, रद्द हो सकती है पूरी परीक्षाएं

12th Board Paper Leak : कक्षा 12वीं के गणित का पेपर लीक, रद्द हो सकती है पूरी परीक्षाएं Maharashtra class 12th papers leaked, entire exams may be canceled vkj

author-image
deepak
12th Board Paper Leak : कक्षा 12वीं के गणित का पेपर लीक, रद्द हो सकती है पूरी परीक्षाएं

12th Board Paper Leak Maharashtra : देशभर के कई राज्यों में इन दिनों कक्षा 12वीं की परिक्षाएं चल रही है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी 12 की परीक्षाएं जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड का पेपर लीक हो गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि साइंस स्ट्रीम के 12वीं के पेपर लीक हुए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वही पुलिस ने 3 छात्रों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। सूत्रों का कहना है कि परीक्षाओं से पहले पेपर ​लीक होने के चलते 12वीं की परीक्षाएं रद्द की जा सकती है। शिक्षा विभाग मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

मोबाइल फोन में मिले पेपर

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में बोर्ड के पेपर जारी है। इसी बीच शिक्षकों को एक छात्र के मोबाइल से गणित के पेपर का कुछ हिस्सा मिला है। पेपर की फोटो मोबाइल में मिलने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने पेपर लीक की सूचना मुंबई पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान टीचर को छात्र पर शक हो गया था इसके बाद जब छात्र की तलाशी ली गई तो छात्र के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ जिसमें गणित के पेपर के सवाल और जवाब थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस ने तीन छात्रों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है। वही मोबाइल की जांच की गई तो जांच में पाया गया की छात्र के पास से 10 बजकर 17 मिनट पर पेपर का कुछ हिस्सा आया हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जाँच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

आपकों बता दें कि मध्यप्रदेश में भी 12वीं के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरे आई थी। 12वीं कक्षा के हिंदी और अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबरे थी। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा इसे एक अफवाह बताया।

Advertisment
Maharashtra Mumbai board exam Maharashtra News maharashtra board paper leak hsc board exam 2023 maharashtra board 2023 paper leak maharashtra board exam maharashtra board exam 2023 maharashtra board exam 2023 update maharashtra board paper leak maharashtra hsc paper leak paper leak maharashtra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें