Advertisment

Maharashtra Assembly Election 2023: राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर ली शपथ ! जानिए पूरी खबर

कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अश्विनी जगताप ने क्रमश: कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद शपथ ली।

author-image
Bansal News
Maharashtra Assembly Election 2023: राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर ली शपथ ! जानिए पूरी खबर

मुंबई।  कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अश्विनी जगताप ने क्रमश: कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद, बृहस्पतिवार को विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की।

Advertisment

विधानसभा अध्यक्ष को दिलाई शपथ

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जगताप और धंगेकर ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया तथा सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया। कसबा और चिंचवाड़ सीटों पर भाजपा के विधायकों लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए। उपचुनाव में भाजपा, करीब 28 वर्ष से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही।

दिलचस्प मुकाबले में रसाने को दी मात 

इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को मात दी। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी। उपचुनाव के लिए मतदान 26 फरवरी को हुआ था और परिणाम दो मार्च को घोषित किए गए।

Maharashtra News Maharashtra Politics Assembly Election 2023 meghalaya election 2023 tripura election result 2023 assembly election results 2023 maharashtra assembly budget session 2023 maharashtra assembly by election 2023 results maharashtra assembly by election results maharashtra assembly by election results 2023 maharashtra budget maharashtra budget 2023 maharashtra by election results maharashtra by election results 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें