Advertisment

Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, पढ़ें विस्तार से

मुंबई। (सपा) के विधायक अबू आजमी की 'वंदे मातरम' के बारे में एक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

author-image
Bansal news
Vande Mataram Controversy: ‘वंदे मातरम’ विवाद को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, पढ़ें विस्तार से

मुंबई। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी की 'वंदे मातरम' के बारे में एक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के शोर-शराबे के बाद बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Advertisment

संभाजीनगर जिले में हुए दंगे का मुद्दा उठाते हुए आजमी ने कहा कि 'वंदे मातरम' का नारा लगाना उन्हें अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि अगर भारत में रहना है तो वंदे मातरम बोलना ही होगा। हम ऐसा नहीं कर सकते। हम केवल ईश्वर में विश्वास करते हैं।''

क्या था मामला

आजमी के बयान पर भाजपा विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांत रहने की अपील की और कहा, 'आजमी की टिप्पणियां विषय के लिए अप्रासंगिक हैं।

उन्हें चर्चा के लिए सूचीबद्ध मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’ नार्वेकर की अपील के बाद भी हंगामा जारी रहा और इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Advertisment

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी के एक बयान के बाद फिर से महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा मच गया। दरअसल आजमी ने यह बयान दिया है कि उनका महजब उन्हें इस बात की इजाजत नहीं देता कि वह किसी के सामने सिर झुकाएं।

लिहाजा हम वंदे मातरम नहीं कह सकते हैं। हम अपनी मां के सामने भी सिर नहीं झुकाते हैं। हम सिर्फ अल्लाह के सामने सिर झुकाते हैं।

आजमी ने कहा कि आफताब पूनावाला के नाम पर मुसलमानों को बदनाम किया गया। इसके बाद आजमी ने औरंगाबाद में राममंदिर के बाहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां यह नारा लगाया गया कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम क्या होगा।

Advertisment

इससे माहौल ख़राब हो गया, पुलिस ने दोनों गुटों को वहां से हटाया। रात में फिर वहां पंद्रह- बीस लोग आए। इसके बाद वहां पर दोनों तरफ के लोग आये फिर नारेबाजी और झगड़ा शुरू हुआ। आजमी ने कहा कि पुलिस के मुताबिक दोनों तरफ से ढाई- ढाई

सौ लोग मौजूद थे। इसलिए मेरा सवाल है कि आखिर एक ही मजहब के लोग क्यों गिरफ्तार किये गए।

https://twitter.com/abuasimazmi/status/1681592039648145408?s=20

आजमी ने कही ये बात 

आजमी कहा कि जब वहां पुलिस ने गोली चलाई गयी तब एक मुनिरुद्दीन नाम का आदमी अपने घर के परिसर में मौजूद था। वहां एक आदमी अपना पांच महीने का बच्चा लेकर भी मौजूद था। पुलिस अफसर कहते हैं कि मैंने झुककर गोली चलाई थी। आजमी ने सदन में कहा कि यह पुलिस अफसर झूठ बोल रहे हैं। ऐसे में गोली उसको कैसे लगी? पुलिस ने अगर झुककर गोली चलाई होती तो वह डिवाइडर पर लगती। पुलिस इस मामले में साफतौर झूठ बोल रही है। इस मामले में पुलिस अफसर को सजा दी जानी चाहिए।

Advertisment

साथ क्या सरकार की तरफ से मुनिरुद्दीन के परिवार को सरकार मुआवजा देगी? अबू आजमी के इस बयान के बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी के तमाम विधायक सदन की वेल में आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस वजह से विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सदन का कामकाज 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

फडणवीस ने जवाब दिया
आजमी के सवाल पर गृहमंत्री  देवेंद्र फडणवीस  ने कहा कि मेरे पास भी पूरा सीसीटीवी फुटेज है। मुनिरुद्दीन नाम का व्यक्ति उपद्रवी भीड़ में शामिल था। पुलिस के जवानों पर पत्थर बरसाए जा रहे थे। कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए थे। उसी दौरान इस व्यक्ति की मौत हुई थी। वह अपने घर में नहीं बल्कि उपद्रवी लोगों के साथ था। इसलिए पुलिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Sholay In Hollywood: क्या होता यदि शोले हॉलीवुड में बनी होती? कुछ ऐसी मिली प्रतिक्रिया

Tata Group: ब्रिटेन में इतने अरब पाउंड के निवेश से ईवी बैटरी कारखाना लगाएगा टाटा समूह, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

Ujjain Shipra Nadi News: बारिश बनी आफत, शिप्रा नदी में मिला ड्रेनेज का पानी, लोग परेशान

Henley Passport Index: इन जगहों पर भारतीय बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें पूरी लिस्ट

18 July 2023 करेंट अफेयर्स: MPPSC, UPSC, SSC और सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जरुरी Current Affairs

Henley Passport Index: इन जगहों पर भारतीय बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra assembly vande mataram abu azmi vande mataram controversy
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें