Advertisment

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत, दो घायल

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसा, वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत, दो घायलMaharashtra Accident 15 people died after vehicle overturned in Yawal taluka Jalgaon district

author-image
Sonu Singh
Katni road accident: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौके पर हुई पटवारी की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जलगांव के यवल के पास एक ट्रक पलट गया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन धुले से रावेल की ओर जा रहा था।

Advertisment

यह सड़क दुर्घटना रात करीब एक बजे यवल रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि, पपीता ले जा रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। पपीते से भरे ट्रक में कई मजदूर सवार थे। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। वहीं हादसे के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है।

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1361168692827062274

Yawal taluka Maharashtra Accident Maharashtra Kingaon village Jalgaon district Jalgaon accident jalgaon Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें