Advertisment

Maharashtra 12th Result 2023 OUT: 91.25 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट, कोंकण जिले ने किया टॉप

आज महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यहां पर जारी रिजल्ट के कुल प्रतिशत की बात करें तो, कुल 91.25 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं।

author-image
Bansal News
Maharashtra 12th Result 2023 OUT: 91.25 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट, कोंकण जिले ने किया टॉप

Maharashtra Board Results 2023: देश के कई राज्यों में जहां पर 10वी-12वीं के परीक्षा परिणामों के आने का सिलसिला जारी है वहीं पर आज महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यहां पर जारी रिजल्ट के कुल प्रतिशत की बात करें तो, कुल 91.25 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। बता दें कि, लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है।

Advertisment

जानिए कैसा रहा परिणाम

यहां पर आपको बताते चले कि, 12वीं कक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। जहां पर लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। यहां पर लड़कियों का पास प्रतिशत 93.73 रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.14 प्रतिशत रहा है। वहीं, कुल 91.25 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2023 में साइंस स्ट्रीम ने सबसे ज्यादा 96.09% पास प्रतिशत हासिल किया है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 84.05 रहा, जबकि कॉमर्स में 89.25 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

पढ़ें ये खबर भी- UK Board Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए किसने किया टॉप

जानिए कौन से जिले में कितना रहा रिजल्ट

आपको बताते चले कि, महाराष्ट्र के जिलों में रिजल्ट के प्रतिशत की बात की जाए तो कोंकण जिले में छात्र-छात्राओं का अच्छा रिजल्ट रहेगा।

Advertisment
  • कोंकण- 96.01
  • पुणे - 93.34
  • कोल्हापुर - 93.28
  • अमरावती - 92.75
  • औरंगाबाद - 91.85
  • नासिक - 91.66
  • लातूर- 90.37
  • नागपुर - 90.35
  • मुंबई - 88.13

जानिए किन तारीखों में हुई परीक्षा

आपको बताते चले कि, इस साल, 14,57,293 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। यह राज्य भर के 3,195 स्थानों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं के नतीजों के बाद महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों की तारीख का ऐलान करेगा।

पढ़ें ये खबर भी- GSEB Gujarat Board 10th Result Out 2023: जारी हो गया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे साल ये जिला रहा बेमिसाल

Advertisment
BOARD RESULT Maharashtra 12th Result 2023 OUT
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें