Advertisment

Mahalaxmi Vrat 2021 : बेशुमार दौलत के लिए करें उपाय, हर कमी दूर करेंगी देवी महालक्ष्‍मी

mahalaxmi-vrat-2021-बेशुमार-दौलत-के-लिए-करें-उपाय-हर-कमी-दूर-करेंगी-देवी-महालक्ष्‍मी Mahalaxmi Vrat 2021: Take measures for immense wealth, Goddess Mahalakshmi will remove every shortcoming

author-image
Preeti Dwivedi
Mahalaxmi Vrat 2021 : बेशुमार दौलत के लिए करें उपाय, हर कमी दूर करेंगी देवी महालक्ष्‍मी

Photo creadit : Rajesh Mishra

नई दिल्‍ली। पिछले 15 दिन पहले भाद्रपद महीने Mahalaxmi Vrat 2021 के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू हुए महालक्ष्मी की समाप्ति मंगलवार को महालक्ष्मी (Mahalaxmi Vrat 2021) के साथ हो जाएगी। अगर आप भी महालक्ष्मी की विशेष कृपा चाहते हैं तो आज ही यह उपाय जरूर कर लें। इससे आपके जीवन में अपार धन—वैभव मिलेगा। आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय।

Advertisment

इसलिए कहते हैं गजलक्ष्मी व्रत
इस दिन हाथी पर कमल के आसन पर विराजमान गज लक्ष्मी (Gajlaxmi) माता की पूजा की जाती है। इ​सलिए इस व्रत को गज लक्ष्मी व्रत कहा जाता है। कहते हैं इस दिन व्रत-पूजा विधि-विधान से करने से जिंदगी में अपार धन-वैभव मिलती है।

प्रभावी है यह व्रत
धर्म-शास्‍त्रों ​के अनुसार महालक्ष्‍मी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता अनुसार पांडवों द्वारा अपना सब कुछ जुए में गंवा दिए जाने पर भगवान श्रीकृष्‍ण (Lord Shrikrishna) ने युधिष्ठिर को इस व्रत को करने की सलाह दी थी। ताकि पांडव दोबारा अपना राजपाट और धन-ऐश्‍वर्य पा सकें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि गज लक्ष्मी का व्रत-पूजन से घर में कभी गरीबी नहीं आती है। साथ ही देवी गज लक्ष्‍मी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

जरूर करें ये उपाय —
अगर इस दिन कुछ खास उपाय (Upay) किय जाएं तो देवी गज लक्ष्‍मी Mahalaxmi Vrat 2021 का विशेष आशीर्वाद हमें मिलता है।
— अष्टमी के दिन किसी भी ब्राह्मण या सुहागन स्त्री को सोना, कलश, इत्र, आटा, शक्कर और घी भेंट करें।
— किसी कन्या को नारियल, मिश्री, मखाने और चांदी का हाथी भेंट करें।
— अपनी बेटी को भी ये सामग्री दी जा सकती है। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी महालक्ष्मी प्रसन्‍न होकर आपको अपार धन-दौलत देती हैं।

Advertisment

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP MP Live News Hindi mp news hindi bansal mp news today dharam news bansal dharam news Gajlaxmi Vrat 2021 Mahalaxmi Vrat 2021 Mahalaxmi Vrat 2021 date Mahalaxmi Vrat 2021 Upay Mahalaxmi Vrat Puja Mahalaxmi Vrat Remedies गजलक्ष्मी व्रत गजलक्ष्मी व्रत 2021 पांडवों भाद्रपद महीने युधिष्ठिर श्रीकृष्‍ण (Lord Shrikrishna)
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें