Advertisment

MahaLakshmi Vrat 2022 Totke : महालक्ष्मी पर करना न भूलें धन प्राप्ति के ये टोटके, हो सकती है मां महालक्ष्मी की कृपा

MahaLakshmi Vrat 2022 Totke : महालक्ष्मी पर करना न भूलें धन प्राप्ति के ये टोटके, हो सकती है मां महालक्ष्मी की कृपा mahalakshmi-vrat-17-september-2022-four-totke-to-remove-financial-problem-get-money-prosperitytotke-mantra-upay-katha-aarti-vidhi-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MahaLakshmi Vrat 2022 Totke : महालक्ष्मी पर करना न भूलें धन प्राप्ति के ये टोटके, हो सकती है मां महालक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। बीते 3 सितंबर से शुरू हुए महालक्ष्मी व्रत Mahalakshmi Vrat 2022: का समानन 17 सितंबर को श्री महालक्ष्मी व्रत के साथ हो जाएगा। MahaLakshmi Vrat 2022 Totke: ऐसे में यदि आप श्री महालक्ष्मी व्रत की विशेष कृपा पाना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं इसके एक दिन पहले किए जाने वाले कुछ खास उपाय। जिन्हें करके आप भी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा पा सकते हैं।

Advertisment

इसलिए कहते हैं गजलक्ष्मी व्रत
इस दिन हाथी पर कमल के आसन पर विराजमान गज लक्ष्मी (Gajlaxmi) माता की पूजा की जाती है। इ​सलिए इस व्रत को गज लक्ष्मी व्रत कहा जाता है। कहते हैं इस दिन व्रत-पूजा विधि-विधान से करने से जिंदगी में अपार धन-वैभव मिलती है।

प्रभावी है यह व्रत
धर्म-शास्‍त्रों ​के अनुसार महालक्ष्‍मी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता अनुसार पांडवों द्वारा अपना सब कुछ जुए में गंवा दिए जाने पर भगवान श्रीकृष्‍ण (Lord Shrikrishna) ने युधिष्ठिर को इस व्रत को करने की सलाह दी थी। ताकि पांडव दोबारा अपना राजपाट और धन-ऐश्‍वर्य पा सकें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि गज लक्ष्मी का व्रत-पूजन से घर में कभी गरीबी नहीं आती है। साथ ही देवी गज लक्ष्‍मी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

महालक्ष्मी के एक दिन पहले जरूर करें ये उपाय -

चांदी के सिक्के के साथ कौड़ी -

महालक्ष्मी का व्रत दीपावली के व्रत से भी श्रेष्ठ माना जाता हैं इसलिए इस दिन कुछ खास उपाय या टोटके करने से मां की विशेष कृपा बरसती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार महालक्ष्मी व्रत की पूजा में कौड़ियों का विशेष महत्व होता है। इसके उपाय में महालक्ष्मी व्रत के दिन देवी लक्ष्मी के पूजा में चांदी का सिक्का लेकर उसके साथ कुछ कौड़ियां को रखें। इसके बाद इनकी विधिवत तरीके से केसर और हल्दी से पूजा करें। पूजा करके दूसरे दिन इन कौड़ियों को तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

Advertisment

कर्ज से पाना है छुटकारा तो करें सुपारी-सिक्का का ये उपाय -
हर किसी के जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में यदि आप भी कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप ये उपाय कर सकते हैं। इस टोटके में सुपारी और सिक्का का उपयोग किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन महालक्ष्मी व्रत की पूजा के समय सुपारी और तांबे का सिक्का हाथ में लेकर ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये दूरये स्वाहा। इस मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। इसके बाद सिक्के और सुपारी को पर्स में रख लें। ऐसी मान्यता है कि घर में धन का आगमन होता है। साथ ही आपके उपर चढ़े कर्ज से जल्दी मुक्ति भी मिलती है।

पलाश के फूल
क्या आप जानते हैं कमल के फूल के अलावा पलाश एक ऐसा फूल है जो माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। महालक्ष्मी व्रत के दिन पूजा में गजलक्ष्मी को एक पलाश का फूल जरूर चढ़ाएं। इसके बाद इसे एकाक्षी नारियल के साथ सफेद कपड़े में लपेट लें। फिर इसे पैसे रखने वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही मां गजलक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

श्रीयंत्र
माता लक्ष्मी के प्रिय चीजों में से सबसे खास है श्रीयंत्र। जी हां अगर आप भी महालक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो महालक्ष्मी पर श्रीयंत्र का टोटका जरूर करें। इसके लिए गजलक्ष्मी का पूजन करने से राजयोग, मान सम्मान मिलता है। महालक्ष्मी व्रत में गजलक्ष्मी की पूजा श्राद्ध पक्ष में अष्टमी तिथि के दिन होती है। कहते हैं इस दिन घर में श्रीयंत्र की स्थान जरूर करनी चाहिए। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही संतान सुख भी प्राप्त होता है।

Advertisment

जरूर करें ये उपाय —

  • अगर इस दिन कुछ खास उपाय (Upay) किय जाएं तो देवी गज लक्ष्‍मी Mahalaxmi Vrat 2021 का विशेष आशीर्वाद हमें मिलता है।
  •  अष्टमी के दिन किसी भी ब्राह्मण या सुहागन स्त्री को सोना, कलश, इत्र, आटा, शक्कर और घी भेंट करें।
  •  किसी कन्या को नारियल, मिश्री, मखाने और चांदी का हाथी भेंट करें।
  •  अपनी बेटी को भी ये सामग्री दी जा सकती है। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी महालक्ष्मी प्रसन्‍न होकर आपको अपार धन-दौलत देती हैं।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

महालक्ष्मी व्रत मंत्र महालक्ष्मी व्रत कथा महालक्ष्मी व्रत 2022 डेट महालक्ष्मी व्रत 2022 mahalaxmi vrat 2022 date mahalakshmi vrat totke mahalakshmi vrat puja vidhi Mahalakshmi Vrat katha mahalakshmi vrat importance mahalakshmi vrat 2022 muhurat Mahalakshmi Vrat 2022 mahalakshmi mantra laxmi ji puja gajlakshmi ashthalaxmi
Advertisment
चैनल से जुड़ें