Advertisment

Mahakumbh वायरल गर्ल Monalisa का म्यूजिक वीडियो का लुक वायरल!

author-image
Bansal news

Mahakumbh वायरल गर्ल Monalisa का म्यूजिक वीडियो का लुक वायरल!

महाकुंभ मेले से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने पहले म्यूजिक वीडियो के साथ फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं। उन्होंने सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने अपने-अपने अकाउंट्स पर कुछ स्नैप्स शेयर किए, जिनमें उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। मोनालिसा ने एलिगेंट व्हाइट सूट पहना हुआ है, जिसके साथ उनके झुमके और खुले बाल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। उनके इस नए लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कैप्शन में दोनों ने लिखा, "हमारे साथ बने रहें! आने वाले ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है!" फैंस उनके इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यूजर्स उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं... मोनालिसा, जो पहले रुद्राक्ष की माला बेचती थीं, अब अपने ग्लैमरस अवतार और टैलेंट से सबका ध्यान खींच रही हैं। यह म्यूजिक वीडियो उनके करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकता है। फैंस उनके इस नए सफर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें