Advertisment

Mahakumbh 2025: महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दूसरे अमृत स्नान के लिए फ्री शटल बस की सुविधा

Uttar Pradesh (UP) Prayagraj Mouni Amavasya Amrit Snan Free Shuttle Buses Update महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क शटल बस यात्रा की सुविधी दी जा रही है।

author-image
Bansal news
Mahakumbh Free Bus

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान होगा। पहले अमृत स्नान में आई श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने शटल बस को निशुल्क चलाने का निर्णय लिया है। ये बसें शहर के सभी 13 रूटों पर तीन दिन के लिए फ्री में चलाई जाएंगी। महाकुंभ में आए श्रद्धालु फ्री में तीन दिन यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। 

Advertisment

27 - 29 जनवरी तक फ्री में करें यात्रा

प्रयागराज में 27 से 29 जनवरी तक शटल बसों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। रविवार को रोडवेज अधिकारियों ने व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही रिजर्व बसों को भी जरूरत पड़ने पर चलाने का निर्णय लिया गया है।  

महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को

महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को होगा, जिसे बहुत ज्यादा पुण्यदायी माना गया है। अब महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के पर्व पर होगा। इस साल मौनी अमावस्या के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन चंद्रमा और सूर्य मकर राशि में होंगे, जबकि गुरु वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। इससे इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। 

क्यों है मौनी अमावस्या खास? 

माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, दिन बुधवार को पड़ रही है। ये दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे दान-पुण्य, व्रत, स्नान और ज्योतिषीय उपायों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है।

Advertisment
Second Amrit Snan Mahakumbh Prayagraj Mahakumbh Amrit Snan Mahakumbh Bus Facility mahakumbh 2025 Amrit Snan transport Amrit Snan free bus facility
Advertisment
चैनल से जुड़ें