Advertisment

Mahakumbh 2025: श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का धूमधाम से छावनी प्रवेश, सांधु-संतों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

Mahakumbh 2025 Niranjani Akhara: प्रयागनगरी महाकुंभ में श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का धूमधाम से छावनी प्रवेश हुआ। नगरवासियों ने सांधु-संतों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया

author-image
BP Shrivastava
Mahakumbh 2025 Niranjani Akhara

Mahakumbh 2025 Niranjani Akhara: सनातन धर्म और संस्कृति के महापर्व, महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से होने जा रहा है। महाकुंभ के सबसे बड़े आकर्षण साधु-संन्यासियों के अखाड़ों का प्रवेश मेला क्षेत्र में होने लगा है।

Advertisment

महाकुंभ में 13 अखाड़े क्रम से कर रहे प्रवेश

publive-image

परंपरा अनुसार धर्म की रक्षा के लिए आदि शंकराचार्य की प्रेरणा से बने 13 अखाड़े अपने-अपने क्रम से छावनी में प्रवेश कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी का महाकुंभ में दिव्य-भव्य छावनी प्रवेश हुआ।

निरंजनी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा को देखने हजारों की संख्या में प्रयागराजवासी सड़कों पर मौजूद थे। अखाड़े के साधु-संतों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

निरंजनी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा पहुंची मेला क्षेत्र

publive-image

आदि शंकराचार्य की प्रेरणा से 726 ईस्वी में स्थापित हुए श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की महाकुंभ में छावनी प्रवेश यात्रा का शुभारंभ प्रयागराज के बाघम्बरी गद्दी मठ से हुआ। छावनी प्रवेश यात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा, अखाड़े का प्रतिनिधित्व करती हुई चल रही थी।

Advertisment

उसके पीछे नागा संन्यासियों की टोली हाथों में चांदी के छत्र, छड़ियां, भाले और तलवार लेकर ईष्ट देव भगवान कार्तिकेय की सवारी के साथ अगुवाई कर रही थी।

ईष्ट देव की सवारी के पीछे ढोल-ताशे, लाव-लश्कर के साथ हाथी, घोड़ों और ऊंट पर सवार नागा संन्यासियों का जत्था चल रहा था। जो सभी नगरवासियों के लिए दुर्लभ दर्शन और आकर्षण का केंद्र बना।

'एकता और समरसता निरंजनी अखाड़े का मूल मंत्र'

publive-image

छावनी प्रवेश यात्रा मठ बाघम्बरी गद्दी से निकल कर भरद्वाजपुरम् के लेबर चौहारे से मटियारा रोड होते हुए अलोपी देवी मंदिर तक पहुंची। यहां पर प्रवेश यात्रा के स्वागत के लिए प्रयागराज नगर निगम की ओर रंगोली बनाई गई थी और पुष्प वर्षा की जा रही थी।
नागा संन्यासियों की टोली के साथ ही अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी साधु-संतों के साथ चल रहे थे। उन्होंने बताया कि एकता और समरसता निरंजनी अखाड़े का मूल मंत्र है। महाकुंभ की छावनी साधु-संन्यासियों के लिए शिक्षा-दीक्षा का केंद्र होती है।
इस महाकुंभ के अवसर पर निरंजनी अखाड़ा हजारों की संख्या में नये नागा संन्यासियों को दीक्षा देगा, जो आने वाले वर्षों में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें: महाकुंभ की तैयारी: प्रयागराज जंक्शन पर उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन कुंभ से पहले होगा शुरू, 24 घंटे करेगा मनोरंजन

आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरी भी हुए शामिल

publive-image

निरंजनी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा में आनंद अखाड़ा भी परंपरा अनुसार साथ में ही प्रवेश करता है। प्रवेश यात्रा में अखाड़ों के आचार्य, मण्डलेश्वर फिर महामण्डलेश्व, इनके बाद आचार्य महामण्डलेश्वर पद क्रमानुसार चल रहे थे।

प्रवेश यात्रा में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरी, बाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरी, साध्वी निरंजना ज्योति और सौकड़ों की संख्या में साधु-संन्यासी पैदल और रथों पर सवार होकर चल रहे थे।

Advertisment

नगर प्रशासन और मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने साधु-संतों का माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर स्वगात किया।

इसके पश्चात पांटून पुल से गुजर कर महाकुंभ के आखाड़ा परिसर में छावनी प्रवेश हुआ। बाजे-गाजे और मंत्रोच्चार-पूजन के साथ ईष्ट देव भगवान कार्तिकेय को छावनी में स्थापित कर, साधु-संन्यासियों ने हर-हर महादेव और गंगा मैया की जय का उद्घोष किया।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में छावनी प्रवेश यात्रा: ईष्ट गणपति और नागा संन्यासियों को लेकर कुंभ पहुंचा श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा

mahakumbh 2025 Prayagraj Mahakumbh Niranjani Akhara Chavani Pravesh Kailashanand Giri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें