Advertisment

Mahakumbh 2025:अब तक 48.29 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम पर किया स्नान, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय भी पहुंचे!

author-image
Vishalakshi Panthi
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 Live Update: महाकुंभ का आज 32वां दिन है। सुबह 10 बजे तक 27.30 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। बता दें, 13 जनवरी से अब तक 48.29 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम पर स्नान कर चुके हैं। संगम से 10 किलोमीटर तक चारों ओर श्रद्धालुओं का तांता लगा है। बता दें, आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय संगम में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। महाकुंभ की सभी लाइव अपडेट लेने के लिए जुड़े रहें। 

Advertisment

12:00 PM

महाकुंभ पहुंचे विक्की कौशल

एक्टर विक्की कौशल इस वक्त महाकुंभ पहुंच गए हैं। एक्टर विक्की कौशल ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। आए हैं तो बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं।

11:15 AM 

प्रयागराज पहुंचे CG CM विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ कैबिनेट प्रयागराज पहुंच गए हैं। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी प्रयागराज पहुंचे।

8:00 AM 

360 डिग्री सर्विलांस

UP ATS की एरियल सर्विलांस टीम महाकुंभ में 360°सुरक्षा कवच बनाए हुए है। बता दें, सर्विलांस टीम आसमान से भी कुंभ मेले पर नजर रख रही है। 

Advertisment

7:00 AM 

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय लगाएंगे आस्था की डुबकी 

जानकारी के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय संगम पर स्नान करेंगे। इसके बाद अरैल घाट पर मीडिया से बात करेंगे। 

ये भी पढ़ें-महाकुंभ में सीएम विष्‍णुदेव साय मंत्रिमंडल: प्रयागराज में स्‍नान के लिए पहुंचे छत्‍तीसगढ़ के मंत्री, कांग्रेस MLA भी गए

Vicky Kaushal in Mahakumbh Prayagraj Mahakumbh 2025 Prayagraj Kumbh Mela 2025 Mahakumbh live news maha kumbh kumbh mela CM Vishnu Dev Sai in Mahakumbh
Advertisment
चैनल से जुड़ें