Advertisment

सोमवती अमावस्या पर महाकाल की शाही सवारी: एकसाथ 6 स्वरूपों में दर्शन देंगे राजाधिराज, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Mahakal Shahi Sawari: सोमवती अमावस्या पर महाकाल की शाही सवारी, एकसाथ 6 स्वरूपों में दर्शन देंगे राजाधिराज, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

author-image
Preetam Manjhi
Mahakal-Shahi-Sawari

Mahakal Shahi Sawari: उज्जैन में सावन-भादौ में निकाली जाने वाली बाबा महाकाल की आखिरी शाही सवारी आज निकाली जाएगी। राजाधिराज आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे। खास बात ये है कि आज ही सोमवती अमावस्या है और आज ही महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। ये योग 3 से 4 साल में एक बार बनता है, जब सोमवती अमावस्या के साथ भगवान महाकालेश्वर की सवारी का योग रहता है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1830461658277302445

अमावस्या के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान

आपको बता दें कि सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों शिप्रा, नर्मदा, गंगा, यमुना आदि नदियों में स्नान का बहुत महत्व है। आज प्रदेश की नदियों के घाटों पर सुबह से भी भीड़ लग गई है। लोग सुबह 4 बजे से स्नान-ध्यान करने पहुंच गए हैं।

नगर हाल जानने निकलेंगे महाकाल

उज्जैन में निकलने वाली बाबा महाकाल ही आखिरी शाही सवारी का रूट 7 किलोमीटर का रहेगा। शाम 4 बजे बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही अपने भक्तों को 6 स्वरूपों में एक साथ दर्शन देंगे। शाही सवारी 6 घंटे नगर में भ्रमण करने के बाद रात 10 बजे वापस महाकाल मंदिर के लिए लौटेगी।

सिंधया परिवार हो सकता है शामिल

बता दें कि महाकाल की सवारी के हिस्सा सिंधिया राजवंश परिवार के सदस्य भी जरूर होते हैं। आज निकलने वाली महाकाल की आखिरी सवारी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके बेटे महान आर्यमन सिंधिया के शामिल होने की संभावना है। जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी सवारी में शामिल होंगे।

Advertisment

शिप्रा स्नान के बाद दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

आज अमावस्या का पर्व होने के चलते भक्तों का सैलाब सुबह से शिप्रा के तटों पर देखा जा रहा है। भक्त यहां स्नान, ध्यान और दान करने के बाद महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

प्रोटोकॉल और 250 रुपए की टिकट व्यवस्था रहेगी बंद

बाबा महाकाल की शाही सवारी और सोमवती अमावस्या होने से भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा है। इस दिन मंदिर प्रशासन ने प्रोटोकॉल व्यवस्था बंद कर दी है। इसके साथ ही 250 रुपए का टिकट लेकर शीघ्र दर्शन व्यवस्था भी दोपहर 12 बजे तक ही चालू रहेगी। सवारी की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 1200 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेगा।

ये रहेगा सवारी का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम

- महाकाल मंदिर में पूजन होने के बाद शाम 4 बजे सवारी शुरू होगी।

- 4.20 बजे कोट मोहल्ला पहुंचगी।

- 4.30 बजे गुदरी चौराहा

- 4.45 बजे बक्षी बाजार चौराहा पहुंचेगी।

- 5 बजे हरसिद्धि पाल पहुंचेगी।

- 5.15 बजे रामघाट पर पूजन होगा।

- 6 बजे वापसी में बंबई वाले की धर्मशाला।

- 6.30 बजे गणगौर दरवाजा आएगी।

- 7 बजे सत्यनारायण मंदिर

- 7.30 बजे कमरी मार्ग

- 7.45 बजे टंकी चौराहा पहुंचेगी।

- रात 8 बजे तेलीवाड़ा

- 8.30 बजे कंठाल चौराहा

- 9 बजे गोपाल मंदिर

- 9.30 बजे गुदरी चौराहा आएगी।

- रात 9.45 बजे कोट मोहल्ला।

- 10 बजे मंदिर परिसर पहुंचेगी।

70 भजन मंडलियां होंगी शामिल

सवारी में 70 भजन मंडलियां ‎शामिल होंगी। हर एक मंडली में 50 लोग रहेंगे। मंडलियों को मंदिर समिति ‎की तरफ से पास दिए गए हैं। डिंडौरी और अनूपपुर का जनजातीय ‎समूह भी सहभागिता करेगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: MP Weather Update: MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

सोमवती अमावस्या आज: रात को करना न भूलें ये उपाय, जानें क्या है करने का तरीका

हिंदी खबर सोमवती अमावस्या पर राजाधिराज महाकाल शाही सवारी शाही सवारी महाकाल शाही सवारी एमपी खबर एक साथ 6 रूपों में होंगे दर्शन महाकाल उमड़ी भक्तों की भीड़ उज्जैन शाही सवारी उज्जैन खबर ujjain shahi ride ujjain news shahi ride rajadhiraj mahakal shahi ride on somvati amavasya MP news mahakal will be seen in 6 forms simultaneously mahakal shahi ride hindi news crowd of devotees gathered
Advertisment
चैनल से जुड़ें