Advertisment

Mahakal Mandir News: महाकाल मंदिर परिसर में केक काटने वाले 10 कर्मचारी सस्पेंड, जानें पुजारियों ने क्या कहा

Mahakal Mandir News: महाकाल मंदिर परिसर में केक काटने वाले 10 कर्मचारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। जानें पुजारियों ने इस पर क्या कहा।

author-image
Rahul Garhwal
Mahakal Mandir News 10 employees who cut cake in Mahakal Mandir campus suspended

Mahakal Mandir News: उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में केक काटने वाले 10 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वर्चुअली दर्शन कराने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने परिसर में एक महिला सहकर्मी का जन्मदिन मनाया था। बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के निर्देश पर 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। महाकाल मंदिर के पुजारी ने केक काटने को धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ बताया है।

Advertisment

भोपाल की AR कंपनी

महाकाल मंदिर में भोपाल की AR ऑग्मेंटेड रियलिटी कंपनी को वर्चुअल रियलिटी तकनीक से महाकाल मंदिर की भस्म आरती दिखाने का टेंडर दिया गया है। कंपनी के 12 से ज्यादा कर्मचारी रोज श्रद्धालुओं को भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन कराते हैं।

प्रोटोकॉल कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर काटा केक

मंगलवार को AR कंपनी की कर्मचारी रचना विश्वकर्मा का बर्थडे था। प्रोटोकॉल कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर रचना के साथी कर्मचारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में मंदिर परिसर में केक काट रही युवती के साथ कर्मचारी दिख रहे हैं। इसमें महाकाल लोक भी नजर आ रहा है।

महेश पुजारी ने क्या कहा ?

केक काटने का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य महेश पुजारी ने कहा कि अगर जन्मदिन मंदिर में ही मनाना हो, तो महाकाल के दर्शन करें। भस्म आरती में शामिल हों, हार पहनें। पंडित जी का आशीर्वाद लेकर जन्मदिन मनाया जा सकता है। लेकिन इस तरह से मंदिर परिसर में केक काटना धर्म के विपरीत है।

Advertisment

AR कंपनी ने जारी किया पत्र लेटर

वीडियो के सामने आने के बाद AR कंपनी ने भी मंदिर समिति को पत्र लिखा। इसमें लिखा है कि कर्मचारियों की ओर से बिना पूर्व सूचना या अनुमति के केक कटिंग की गई थी। अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है। कंपनी ने भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन भी दिया है।

कंपनी ने 10 ऑपरेटर्स को किया निलंबित

AR कंपनी ने केक काटने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया है। ऑपरेटर चेतना विश्वकर्मा, हर्षिता सिसोदिया, आकाश उज्जैनिया, यश गहलोत, शिवानी मकवाना, राज सरगरा, हर्षिता आर्या, विनोद मकवाना, राधिका त्रिपाठी और शक्ति सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:MP के आदिवासी क्रांतिकारी की तुलना डाकू से करके विवादों में घिरे RJ रौनक, क्या बंद करना होगा यूट्यूब चैनल ?

Advertisment

नंदीगृह में केक काटना बैन

महाकाल मंदिर के नंदी गृह में करीब 6 साल पहले नंदिनी जोशी और साधना उपाध्याय नाम की श्रद्धालुओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया था। इसका वीडियो सामने आने पर तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर कोर्ट में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर नोटिस जारी हुए थे। दोनों के एक महीने तक मंदिर में प्रवेश पर बैन लगाया गया था। केक काटने में सहयोग करने वाली महिला होम गार्ड पर भी एक्शन लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: ग्वालियर में 3 मौत पर बड़ा खुलासाः ठेकेदार की पत्नी की मुट्ठी में मौत का राज, लिखा-मेरा भाई हमारी मौत का जिम्मेदार

महाकाल मंदिर में 10 कर्मचारी सस्पेंड महाकाल मंदिर परिसर में केक काटा महाकाल मंदिर उज्जैन महाकाल मंदिर mahakal mandir ujjain mahakal mandir news Mahakal Mandir 10 employees suspend mahakal mandir cake cut in Mahakal Mandir campus
Advertisment
चैनल से जुड़ें