Advertisment

Mahakal Lok Ujjain: पितृ पक्ष में कल होगा महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण, जानिए क्या बोल रहे विशेषज्ञ

Mahakal Lok Ujjain: उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महालोक फेज-2 का लोकार्पण कल शाम सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।

author-image
Bansal news
Mahakal Lok Ujjain: पितृ पक्ष में कल होगा महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण, जानिए क्या बोल रहे विशेषज्ञ

Mahakal Lok Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्री महाकाल महालोक फेज-2 के अंतर्गत हुए कामों का लोकार्पण कल यानि  5 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर में जोरदार तैयारी की जा रही है।

Advertisment

आचार संहिता लगने की हड़बड़ाहट

महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे फेज-2 के निर्माण कार्य अभी आधे अधूरे ही हैं लेकिन आचार संहिता लगने की हड़बड़ाहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को सौंपना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कलेक्टर व अधिकारियों ने निर्माण कार्यों का अवलोकन भी शुरू कर दिया है।

पितृ पक्ष में लोकार्पण पर उठे सवाल

वहीं श्राद्ध पक्ष में लोकार्पण को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आमतौर पर श्रद्धा पक्ष में मांगलिक कार्य, शादी, ब्याह और गृह प्रवेश जैसे कार्यक्रम नहीं किए जाते। हालांकि महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस धारणा को गलत बताते हुए साफ किया कि श्राद्ध पक्ष सबसे पवित्र माह माना जाता है।

हर दिन पहुंच रहे करीब एक लाख लोग

महाकाल मंदिर में हर दिन 80 हजार से एक लाख लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। त्योहारों के समय यह संख्या दो से ढाई लाख हो जाती है तो दर्शन व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इसे देखते हुए मंदिर में भूमिगत सुरंग बनाई गई है, जो मंदिर के पीछे से खुलेगी और दर्शन के बाद दूसरी तरफ से भक्तों की भीड़ को मंदिर के बाहर निकाला जा सकेगा। सुरंग में एक साथ 12 कतारें लग सकती है।

Advertisment

एक साथ एक लाख लोगों के भोजन की क्षमता

महाकाल लोक के दूसरे फेज में 20 करोड़ की लागत से भोजनशाला भी तैयार की गई है। जिसमें एक साथ तीन हजार लोग भोजन कर सकेंगे और दिनभर में एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था होगी। यह अन्नक्षेत्र भक्तों के लिए निशुल्क होगा। अन्नक्षेत्र में माह में एक बार दाल बाफले भी बनाए जा सकेंगे।

15 दिन में दूसरी बार सीएम का उज्जैन दौरा

गौरतलब है कि इसके पहले 22 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज ने उज्जैन आकर विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही नए होने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी किया था। मुख्यमंत्री का 15 दिन में दूसरी बार दौरा हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

MP News: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, बम्होरी और सुल्तानगंज दो नई तहसील बनाई जाएंगी

Advertisment

Sarva Pitru Amavasya 2023: कब है सर्व पितृ अमावस्या, इसी दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कैसे कर पाएंगे श्राद्ध

Raigarh News: रायगढ़ में केलो नदी के किनारे कार नदी में बही, देखें वीडियो  

Tiger 3 Trailer Release Date Out: इस दिन रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर, तैयार हो जाइए कैसा होगा नया अंदाज

Advertisment

CG News: श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, एक अक्टूबर से आदेश लागू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mahakal Lok Ujjain, Mahakal Lok Phase-2, Mahakal Lok Phase-2 will be inaugurated tomorrow, Ujjain Mahakal, CM Visit Ujjain, महाकाल लोक उज्जैन, महाकाल लोक चरण-2, महाकाल लोक चरण-2 का कल होगा उद्घाटन, उज्जैन महाकाल, मुख्यमंत्री का उज्जैन दौरा

ujjain mahakal mahakal lok ujjain CM Visit Ujjain Mahakal Lok Phase-2 Mahakal Lok Phase-2 will be inaugurated tomorrow
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें