Advertisment

Mahakal Bhasma Aarti: खुशखबरी! उज्जैन महाकाल में इस दिन से भस्मारती में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

उज्जैन में Mahakal Ki Bhasma Aarti महाकाल की भस्मारती में जुलाई से उज्जैन के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Mahakal Bhasma Aarti: खुशखबरी! उज्जैन महाकाल में इस दिन से भस्मारती में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

उज्जैन। Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल के भक्तों के लिए अच्छी खुशखबरी है। अब उज्जैन शहर के श्रृद्धालु सप्ताह में एक दिन महाकाल की भस्मारतीMahakal Ki Bhasma Aarti में नि:शुल्क प्रवेश ले पाएंगे। यानि इसके लिए उन्हें फीस नहीं देनी होगी।

Advertisment

जुलाई में शुरू होगी व्यवस्था

आपको बता दें उज्जैन (Ujjain)में महाकाल की भस्मारती (Mahakal Bhasma Aarti) में भक्तों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उज्जैन के निवासियों के लिए ये खास सुविधा शुरू की जा रही है। जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। सांसद अनिल फिरोजिया के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj)ने स्वीकार कर लिया है। एक-दो दिन में नि:शुल्क भस्म आरती सुविधा शुरू करने की तारीख, सप्ताह का दिन तथा श्रद्धालुओं की संख्या तय कर ली जाएगी।

MP News: महाराणा प्रताप जयंती आज, CM शिवराज करेंगे महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण
कलेक्टर को निर्देश

आपको बता दें सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उज्जैन के श्रद्धालुओं को सप्ताह में एक दिन नि:शुल्क भस्म आरती दर्शन (Free Entry In Bhasma Aatri) कराने का कहा था। महाकाल के दर्शनों के लिए सैकड़ों श्रद्धालु रोजाना पहुंचते हैं। जिसके चलते स्थानीय भक्त महाकाल की भस्मारती में शामिल नहीं हो पाते हैं।

Advertisment

MP Weather: दो सिस्टम एक्टिव, सीहोर में गिरे ओली, आज भी होगी ​बारिश

लंबे समय से उठ रही थी मांग

सांसद फिरोजिया के अनुसार लंबे समय से शहरवासियों द्वारा भगवान महाकाल के नि:शुल्क दर्शन की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सप्ताह में एक दिन शहर की जनता को नि:शुल्क भस्म आरती दर्शन कराने का प्रस्ताव दिया गया था।मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सांसद ने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर के कहना है कि जुलाई माह से निश्शुल्क सुविधा की शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें कि वर्तमान में भस्म आरती दर्शन के लिए 200 रुपए का शुल्क देना होता है। जबकि गर्भगृह में जल चढ़ाने के लिए 700 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ती है।

क्यों होती है भस्मारती

संसार की नश्वरता का रहस्य समझाने वाली भस्म आरती में पहले 300 लोग ही शामिल हुआ करते थे। वर्तमान में करीब 500 श्रद्धालु हिस्सा बन सकते हैं। महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति 200 रुपये का टिकट लेना होता है। 250 शुल्क देकर शीघ्र दर्शन व्यवस्था भी है। ज्यादा जानकारी मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in पर जाकर भक्त लाइव दर्शन, भस्म आरती की निशुल्क बुकिंग करवा सकते हैं।

Weekly Horoscope 2023: 22 से 28 मई के बीच कौन सी तारीख आपके लिए होगी शुभ, पढ़ें

Advertisment

महाकाल की भस्मारती, Free Entry In Bhasma Aatri, Mahakal Bhasma Aarti

ujjain news mahakal bhasma aarti Free Entry In mahakal Ki Bhasma Aarti Mahakal Ki Bhasma Aarti Ujjain Mahakallok
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें