Advertisment

mahadev satta app: महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्‍य आरोपी आरक्षक भीम सिंह यादव के भाई आरक्षक को एसपी ने किया बर्खास्‍त

mahadev satta app: महादेव सट्टा एप मामले में आरक्षक अर्जुन यादव को एसपी ने किया बर्खास्‍त, दुर्ग एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है

author-image
Sanjeet Kumar
mahadev satta app: महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्‍य आरोपी आरक्षक भीम सिंह यादव के भाई आरक्षक को एसपी ने किया बर्खास्‍त

   हाइलाइट्स

  • आरोपी आरक्षक को पहले किया था सस्‍पेंड, अब बर्खास्‍त
  • संस्‍पेंड चल रहे आरक्षक अर्जुन के बारे में किसी को नहीं पता
  • मुख्‍य आरोपी, अर्जुन का भाई भीम सिंह पुलिस कस्‍टडी, जेल में बंद
Advertisment

दुर्ग। mahadev satta app:छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव  सट्टा ऐप मामले में अभी जांच जारी है। इस मामले में मुख्‍य (mahadev satta app) आरोपी रहे भीम सिंह यादव के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को दुर्ग एसपी ने बर्खास्‍त कर दिया है।

बता दें आरक्षक अर्जुन यादव भी  इसमें आरोपी हैं कई समय से सस्‍पेंड चल रहा था।

बताया जा रहा है कि आरक्षक कई दिनों से गायब है। उक्‍त मामले में अब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्‍ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है।

Advertisment

संबंधित खबर: CG Politics: भूपेश सरकार ने प्राइवेट हेलीकॉप्‍टर, चार्टर प्‍लेन पर खर्च किए 3 अरब, विधायक के सवाल पर CM ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार (mahadev satta app) महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में संलिप्‍त पाए जाने के बाद दुर्ग में पदस्थ भीम सिंह यादव को पहले ही सस्पेंड कर दिया है।

ईडी के द्वारा महादेव सट्टा ऐप मामले मे भीम सिंह और उसके साथी ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्‍पा को गिरफ्तार किया था।

Advertisment

ये पुलिस कस्‍टडी में जेल में बंद हैं। अब आरक्षक भीम सिंह के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले के उजागर होने के बाद से यह गायब है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। (mahadev satta app) पुलिस ने पहले इसे  सस्‍पेंड किया था। इसके बाद अब दुर्ग एसपी ने बर्खास्‍त कर दिया है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें