Advertisment

Maha Shivratri 2024: भोजपुर सहित MP के इन 10 शिव मंदिरों में मनाया जाएगा ‘महादेव महोत्सव’, 8 से 10 मार्च तक होंगे कार्यक्रम, ये प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

Maha Shivratri 2024: भोजपुर सहित MP के इन 10 शिव मंदिरों में मनाया जाएगा ‘महादेव महोत्सव’, 8 से 10 मार्च तक होंगे कार्यक्रम।

author-image
Preetam Manjhi
Maha Shivratri 2024: भोजपुर सहित MP के इन 10 शिव मंदिरों में मनाया जाएगा ‘महादेव महोत्सव’, 8 से 10 मार्च तक होंगे कार्यक्रम, ये प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति

   हाइलाइट्स

  • भोजपुर मंदिर में होगा 3 दिवसीय आयोजन  
  • भजन और नृत्य मंडलियां देंगी प्रस्तुति
  • उज्जैन द्वारा किया जाएगा मटकी लोकनृत्य
Advertisment

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुर मंदिर सहित मध्यप्रदेश के 10 शिव मंदिरों पर संस्कृति विभाग द्वारा ‘महादेव महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। जो कि आने वाली 8 10 मार्च 2024 तक चलेगा। इस महोत्सव में कई भजन और नृत्य मंडलियां आमंत्रित की गई हैं, जो अपनी जोरदार प्रस्तुति देंगी।

    MP के इन 10 शिव मंदिरों में मनाया जाएगा महादेव महोत्सव

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा भोजपुर सहित मध्यप्रदेश के इन 10 जगहों पर ‘महादेव  महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

शिव मंदिर भोजपुर - रायसेन

पशुपतिनाथ मंदिर- मंदसौर

कुंडेश्वर धाम- टीकमगढ़

चक्की वाले महादेव- महू

सिद्धनाथ मंदिर, ग्राम बिल्हा- पन्ना

नागर घाट- ओंकारेश्वर

नीलकंठेश्वर मंदिर- तह.बासौदा, विदिशा

बटेश्वर हिंदू मंदिर- मुरैना

देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर- मऊगंज

नोहलेश्वर मंदिर- नोहटा, दमोह

   ऐतिहासिक भोजपुर मंदिर में होगा 3 दिवसीय आयोजन  

Maha-Shivratri-2024

इस पावन अवसर (Maha Shivratri 2024) पर शिव मंदिर भोजेश्वर (भोजपुर) में 3 दिवसीय महादेव महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई भजन और नृत्य मंडलियां अपनी जोरदार प्रस्तुति देंगी।

Advertisment

महोत्सव का पहला दिन 8 मार्च: बरेदी बधाई लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी जो कि जुगल किशोर नामदेव और साथियों द्वारा दी जाएगी। सागर से शिरीष राजपुरोहित, उज्जैन के निर्देशन में "महादेव" लीलानाट्य और सुश्री आकृति मेहरा के साथ उनके  साथी, भोपाल मंडलियों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जावेगी।

महोत्सव का दूसरा दिन 9 मार्च: कृष्णा वर्मा और उनके साथी प्रस्तुति देंगे। साथ ही उज्जैन द्वारा मटकी लोकनृत्य होगा। सुमन साहा और कोलकाता के निर्देशन में "सती" लीला नाट्य होगा। सुधा रघुरामन और दिल्ली द्वारा शिवशक्ति गायन के साथ नृत्य और ध्वनि ब्रदर्स प्रस्तुति देंगे। भोपाल मंडलियों द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जायेगा।

महोत्सव का आखिरी दिन 10 मार्च: शीला त्रिपाठी और उनके साथी प्रस्तुति देंगे। भोपाल द्वारा लोकगायन, अमिता खरे और उनके साथी, भोपाल द्वारा महादेव केंद्रित समूह नृत्य और रक्षा श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।

Advertisment

   चक्की वाले महादेव, महू में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

चक्की वाले महादेव, महू में 8 मार्च (Maha Shivratri 2024) को मिशा शर्मा, टिमरनी द्वारा लोकगायन, सुश्री भैरवी विश्वरूप, जबलपुर द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य के साथ नितिन अग्रवाल, दमोह द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

   पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर में 8 मार्च को शंकर लाल धौलपुरे और उनके साथी प्रस्तुति देंगे। देवास द्वारा लोकगायन किया जाएगा। प्राची घारे और उनके साथी, इंदौर द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य और नमन तिवारी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगा। इसके साथ ही भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

   नीलकंठेश्वर मंदिर, विदिशा में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

नीलकंठेश्वर मंदिर उदयपुर, विदिशा में 8 मार्च (Maha Shivratri 2024) को नीलम तिवारी अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही छतरपुर द्वारा लोकगायन किया जाएगा। अर्घ्य कला समिति, भोपाल द्वारा अर्धनारीश्वर नृत्य नाटिका और सुमित पोद्दार अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisment

   कुंडेश्वर धाम मंदिर परिसर, टीकमगढ़ में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

कुंडेश्वर धाम मंदिर टीकमगढ़ में 8 मार्च (Maha Shivratri 2024)को रामकिशोर प्रजापति अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। टीकमगढ़ द्वारा लोकगायन किया जाएगा। चक्रधर कल्चरल सेंटर, भोपाल द्वारा शिव केंद्रित समूह नृत्य और प्रवीण नामदेव अपने साथियों समेत प्रस्तुति देंगे। नरसिंहपुर द्वारा सती लीला नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

   नोहलेश्वर मंदिर- दमोह में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

महादेव महोत्सव का आयोजन नोहलेश्वर शासकीय हाई स्कूल में किया जाएगा। जिसमें नोहटा 9 मार्च (Maha Shivratri 2024) को उमेश कुमार नामदेव अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही सागर द्वारा बधाई लोकनृत्य, उर्मिला पाण्डेय और साथी, छतरपुर द्वारा बुन्देली गायन और शिरीष राजपुरोहित, उज्जैन के निर्देशन में ‘महादेव’ लीला नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

10 मार्च को अमित कुमार घारू अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। सागर द्वारा जवारा, बरेदी और बधाई नृत्य किया जाएगा। ऋषि विश्वकर्मा और साथी, सागर द्वारा बुन्देली गायन और सुमन साहा और  कोलकाता के निर्देशन में सती लीला नाट्य प्रस्तुति देंगे।

Advertisment

11 मार्च को विश्वनाथ पटेल अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। दमोह मंडिलयों द्वारा लोकगायन और सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

   बटेश्वर मंदिर, मुरैना में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

इस पावन अवसर पर बटेश्वर मंदिर, मुरैना में 8 मार्च (Maha Shivratri 2024) को शिवम यादव अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। भोपाल द्वारा लोकगायन, नवीन सिंह श्याम और साथी, भोपाल द्वारा सती लीला नाट्य के साथ कीर्ति दुबे अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगी। साथ ही भोपाल मंडिलियां भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी।

   देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर, मऊगंज में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

देवतालाब के प्राचीन शिव मंदिर में 8 मार्च को मान्या पाण्डेय साथियों के साथ प्रस्तुति देंगी। सीधी द्वारा लोकगायन किया जाएगा। मोनिका बोहरे और साथी, भोपाल द्वारा शिव केन्द्रित समूह नृत्य के साथ मुकुल सोनी और साथी प्रस्तुति देंगे। रीवा मंडलियों द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisment

   जुगल किशोर मंदिर, पन्ना में प्रस्तुति

Maha-Shivratri-2024

जुगल किशोर मंदिर में 8 मार्च को गायित्री द्विवेदी साथियों समेत प्रस्तुति देंगी। विष्णु चरण मिस्त्री और साथी द्वारा सती लीला नाट्य किया जाएगा। मनीष अग्रवाल और साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। जो कि पूरे माहौल को शिवमय बना देगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें