Advertisment

Mahadev App: महादेव सट्‌टा केस के आरोपी के पिता ने क्यों उठाया बड़ा कदम ?

Mahadev App: महादेव सट्‌टा केस के आरोपी के पिता ने क्यों उठाया बड़ा कदम ? खबर विस्तार से पढ़ें Bansal News पर

author-image
Preeti Dwivedi
Mahadev App: महादेव सट्‌टा केस के आरोपी के पिता ने क्यों उठाया बड़ा कदम ?

Mahadev App: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg Mahadev App) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महादेव सट्‌टा केस के आरोपी ( (Durg Mahadev App Accused) के पिता सुशील दास ने बड़ा कदम उठाते हुए जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिसके बाद उनका शव बरामद किया गया था। अब सवाल ये है कि महादेव सट्‌टा केस के आरोपी के पिता ने बड़ा कदम क्यों उठाया है।

Advertisment

कुएं में कूद गए पिता

जानकारी के अनुसार दुर्ग में एक कुएं से असीम दास के पिता का शव बरामद किया गया है। आपको बता दें ED ने दुर्ग से बेटे असीम दास को 5 करोड़ के साथ पकड़ा था। महादेव सट्टा ऐप मामले में असीम दास जेल में बंद है। जिस बीच ये बड़ी खबर सामने आई है।

यहां मिला शव

आपको बता दें दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी में असीम दास के 65 वर्षीय पिता सुशील दास उद्योगपति रूपेश गौतम नामक कृषक के फार्म हाउस में चौकीदारी करते थे। जहां उन्होंने कुएं में कूद कर दी। जानकारी मिलते ही अंडा पुलिस पहुंची है। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

मंगलवार को शव बरामद

आपको बता दें दुर्ग पुलिस ने असीम दास के पिता सुशील दास का शव मंगलवार को गांव के ही कुएं से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार महादेव सट्टा (Mahadev App) के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी के बाद से सुशील दास काफी परेशान चल रहे थे।

Advertisment

5 साल से थे चौकीदार

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार असीम दास के पिता सुशील दास बीते 5 साल से अछोटी में चौकीदार का काम कर रहे थे। काम करने के बाद जब सुशील दास अपने कमरे में नहीं मिले और घर भी नहीं लौटे। तो इनकी तलाश शुरू की गई। जिसके बाद फॉर्म हाउस में बने कुएं में ढूंढने के बाद उसका शव बरामद किया गया।

CG Breaking News Mahadev App mahadev accused Father commited suicide MP Durga News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें