Advertisment

Maha Shivratri IRCTC Tour Package 2023: आप भी कर लें महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन ! IRCTC ने निकाला ये स्पेशल टूर, जानें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC Tour) ने स्पेशल टूर लॉन्च किया है जिसके जरिए आप भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आसानी से कर पाएगे।

author-image
Bansal News
Maha Shivratri IRCTC Tour Package 2023: आप भी कर लें महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन ! IRCTC ने निकाला ये स्पेशल टूर, जानें

Maha Shivratri IRCTC Tour Package 2023: 18 फरवरी शिवभक्तों के लिए जहां पर बेहद खास है तो वहीं पर शिव भक्तों की इस खुशी को बरकरार रखने का वादा भारतीय रेलवे ने भी किया है जी हां इस खास मौके पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC Tour) ने स्पेशल टूर लॉन्च किया है जिसके जरिए आप भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आसानी से कर पाएगे।

Advertisment

'महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा' दिया इसका नाम

आपको बताते चलें कि, इस स्पेशल टूर का नाम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड ने 'महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा' (Mahashivratri IRCTC package) रखा है जो आपको ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग, औंढा नागनाथ ज्योतिर्लिंग, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन स्वामी ज्योतिर्लिंग जैसी जगहों पर जाकर भगवान शिव के दर्शन करवाएगा। इसके लिए आपको भारत दर्शन ट्रेन के जरिए घूमने का मौका मिलेगा. इस ट्रेन में बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। या फिर आप  IRCTC पर्यटक सुविधा केंद्र, रीजनल ऑफिस और क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं।

जानिए पैकेज की खासियत

  1. इस पैकेज में आपको ट्रेन में स्लीपर कोच से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.
  2. इस पैकेज में आपको हर जगह ठहरने के लिए उचित व्यवस्था मिलेगी.
  3. सभी यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ एक 1 लीटर पानी का बोतल भी मिलेगा.
  4. सभी यात्रियों को टूर एस्कॉर्ट एंड सिक्योरिटी की सुविधा भी मिलेगी.
  5. यह टूर 13 और 12 रात का है.
  6. इस टूर का पैकेज कोड है SZBD384A.
  7. इस टूर की शुरुआत मदुरई से होगी.
  8. इस पैकेज का बोर्डिंग प्वाइंट है तिरुनेलवेली, मदुरै, डिंडीगुल, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, नेल्लोर.
  9. क्लास ऑफ ट्रैवल-बजट
  10. पैकेज का शुल्क-15,350 रुपये
  11. यात्रा की डेट- इस पैकेज के जरिए आप 8 मार्च 2023 से लेकर 20 मार्च 2023 तक इन सभी जगहों की यात्रा करेंगे.

ज्योतिर्लिंग के दर्शन इंडियन रेलवे आईआरसीटीसी Maha Shivratri IRCTC package Maha Shivratri 2023 Tour Package Jyotirlinga Yatra IRCTC Tour IRCTC Shivratri Tour IRCTC Jyotirlinga Yatra Indian Railways business news in hindi business news "maha shivratri 2023"
Advertisment
चैनल से जुड़ें