Advertisment

Magh Purnima Rashifal: आज माघ पूर्णिमा का दिन इन दो जातकों के लिए होगा खास, मिलेगा इंक्रीमेंट-प्रमोशन

Magh Purnima Rashifal: माघ पूर्णिमा का दिन इन दो जातकों के लिए होगा खास, होगा प्रमोशन, मिलेगा इंक्रीमेंट, पढ़ें आज का पंचांग

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Magh Purnima Rashifal: 24 फरवरी शनिवार का दिन राशिचक्र की 12 राशियों में से दो राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन जातकों के लिए माघ पूर्णिमा का दिन प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि शनिवार का दिन किसके लिए खास रहने वाला है।

Advertisment

   मेष राशि 

इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस अधिकारी आपके खुश रहेंगे। व्यापारियों को दिन ठीक-ठाक रहेगा। परंतु यदि आप अपने बही खाते को अपडेट नहीं करते हैं।
वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

   वृषभ राशि

इन जातकों को दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। व्यापारियों को लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

युवाओं के लिए दिन ज्ञान अर्जित करने वाला होगा। अपने परिवार के लिए ही कमाते हैं, इसलिए आप काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी प्राथमिकता दें।

Advertisment

   मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन चुनौती पूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में आपको बड़ी चुनौती मिल सकती है। व्यापारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको लीवर संबंधी समस्याएं घेर सकती हैं।

   कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट बनने के योग दिखाई दे रहे हैं। युवाओं को निर्णय लेने में सावधानी रखनी होगी। आपको सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

   सिंह राशि 

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यालय में नए लोगों से संपर्क बनाने में सावधानी रखनी होगी। साथ ही पुराने संपर्क बनाए रखने होंगे। आपको बासी खाना खाने से बचना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। वरना मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं।

Advertisment

   कन्या राशि

इन जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो आपके लिए दिन शानदार बीतने वाला है। आपके प्रमोशन का समय आ गया है। हालांकि कुछ लोगों को फिजूल खर्ची पर रोक लगानी होगी।

   तुला राशि

इन जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत करने पर आपको सफलता मिलती चली जाएगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आलस छोड़ने की सलाह आपको दी जा रही है।

   वृश्चिक राशि

वृश्चिक कार्यालय की बात करें तो आज आप अपने दफ्तर में गपशप करके ज्यादा समय बर्बाद न करें। बल्कि ऑफिस के कार्यों को ध्यान से करें। बल्कि किसी की काम में आलस न करने की सलाह आपको दी जा रही है। हाईबीपी वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

   धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को करने वाले जातकों की बात करें तो आपको आपके दफ्तर में आज कोई नया कार्य करने को मिल सकता है, जिसे आप पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटाने की कोशिश करेंगे।

   मकर राशि

इन जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्य स्थल पर किसी तरह के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। पर आपकी समझदारी इससे आपको बचा सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को आज मुनाफा मिल सकता है, युवाओं को अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

   कुंभ राशि

नौकरी पेशा लोग आज रिलेक्स मूड में रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। थोड़ बहुत लाभ हो सकता है। युवाओं का दिन शॉपिंग में बीतेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा संभलकर रहने की जरुरत है। जीवनसाथी को नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

   मीन राशि

आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले के लिए दिन दौड़ भाग वाला रहेगा। आप थकावट महसूस करेंगे। अगर आप सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको इसे हल्के में न लें।

Bansal News Aaj ka rashifal aaj ka panchang 24 feb ka rashifal aaj ka rashifal 24 feb Magh Purnima Rashifal magh purnima rashifal 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें