Advertisment

Magh Purnima Rashifal: मेष, वृष कर सकते हैं प्रॉपर्टी की खरीदारी, सिंह को करियर में उछाल, वृश्चिक को नई नौकरी के योग

Magh Purnima Rashifal: मेष, वृष कर सकते हैं प्रॉपर्टी की खरीदारी, सिंह को करियर में उछाल, वृश्चिक को नई नौकरी के योग magh-purnima-aaj-ka-rashifal-12-feb-2025-daily-horoscope-mesh-vrash-singh-vrashchik-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Magh-Purnima-Rashifal-2025

Magh-Purnima-Rashifal-2025

Magh Purnima Rashifal 12 Feb 2025 Daily Horoscope: बुधवार का दिन मेष, वृष, सिंह वृश्चिक के लिए खास रहने वाला है।  12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन, ग्रहों की चाल इन जातकों के लिए शुभ फल के साथ खुशियां लेकर आएगा।

Advertisment

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि 12 फरवरी का राशिफल (12 Feb Rashifal) किसके लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा।

मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का दिन मेष राशि के जातकों के लिए दिन खर्चों में वृद्धि कराएगा। इसलिए जरूरी है आप बजट के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण करके चलें।

हालांकि आपकी आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। इससे आपका दिन खुशी में बीतेगा। नेत्र संबंधी रोगों में लापरवाही न करें।
हो सकता है आप कोई नई संपत्ति की खरीदारी करें। मेहनत का फल मिलेगा। किसी की कही सुनी बातों में न आएं।

Advertisment

वृष राशि का राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला असर दिलाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। रोमासं में दिन बीतेगा। आपको सलाह दी जा रही है कि आप मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।

मौसम ​के असर से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए संभल कर रहें। इस राशि के जातक प्रॉपर्टी खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि का राशिफल (Mithun Rashi Ka Rashifal)-

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करने की सलाह दी जा रही है। हो सकता है आपकी खोई हुई कीमती और प्रिय वस्तु वापस मिल जाए। स्वास्थ्य संबंधी परेशान हो सकता है। घर पर मेहमान आ सकते हैं।

Advertisment

कर्क राशि का राशिफल (Kark Rashi Ka Rashifal)

इन राशि के जातकों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी लाइफ स्टाइल सुधारने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानी और गलती को स्वीकारेंगे तो बेहतर होगा।

पारिवारिक विवाद को मिल सुलझाने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar: माघ पूर्णिमा पर पुत्र के घर में पिता का प्रवेश, 14 मार्च तक का समय इन चार राशियों के लिए कष्टकारी!

सिंह राशि का राशिफल (Singh Rashi Ka Rashifal)-

सिंह राशि के जातकों के लिए 12 फरवरी का दिन तनाव भरा हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें तो बेहतर होगा। अपने आप में अहंकार न आने दें। कार्य क्षेत्र में आपके विरोधी एक्टिव हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति को करियर में उछाल मिल सकता है।

Advertisment

कन्या राशि का राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)-

यदि आपकी कन्या राशि है तो आपको व्यवहार में नम्रता रखने की सलाह दी जा रही है। वाणी पर संयम बनाकर रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपके लिए बुधवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। अपने लव पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं।

तुला राशि का राशिफल (Tula Rashi Ka Rashifal)-

इन जातकों को कोई भी काम बहुत सोच समझ कर करना होगा। जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। किसी के मामले में बेवजह बोलने से बचें। आपको खाली बैठकर टाइम पास करने से बचना होगा। व्यापारियों को नया लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि का राशिफल (Vrishchik Rashi Ka Rashifal)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नई नौकरी के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि कोई बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर सीनियर की सलाह काम आ सकती है। किसी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

धनु राशि का राशिफल (Dhanu Rashi Ka Rashifal)-

ये जातक काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के नए योग बनते दिख रहे हैं। व्यर्थ की भागदौड़ में दिन बीतेगा। कार्यालय में अधिकारी आपके से खुश होंगे। आप एनर्जी से भरे रहेंगे।

मकर राशि का राशिफल (Makar Rashi Ka Rashifal)-

मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामले को खत्म कर पाएंगे। मन परेशान रह सकता है।

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Rashi Ka Rashifal)-

इन जातकों को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाकर रखना होगा। काम में मन लगेगा। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मीन राशि का राशिफल (Meen Rashi Ka Rashifal)-

इन जातकों को नया और बेहतर करने की कोशिश करनी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को ग्राहकी संतुष्टि के हिसाब से क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है। इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें।

Powerfull Mantra: बुद्धि तेज करने के मंत्र, जानें एकाग्रता बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय क्या हैं

Jaldi-Yaad-karne-ka-Mantra

Powerfull Mantra for Success: एग्जाम टाइम चल रहा है। ऐसे में यदि आपका भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है, पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है, तो चलिए जानते हैं कि बुद्धि तेज करने या जल्दी याद करने के लिए ज्योतिष (Jyotish Upay) में भी कुछ उपाय बताए गए हैं।

ऐसे में चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार ऐसे कौन से उपाय और मंत्र (Jaldi Yaad karne ke Mantra) हैं जिन्हें करके आप एकाग्रता बढाकर जल्दी याद कर सकते हैं।पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें...

Aaj ka rashifal Magh-Purnima-Rashifal-2025 daily horosocope 12 feb 2025 mesh to meen daily horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें