Advertisment

Magh Purnima: माघ पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, दूर होगी विवाह की बाधा

Magh Purnima 2024: पूर्णिमाओं में सबसे खास माघ पूर्णिमा 24 फरवरी आज है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती है।

author-image
Preeti Dwivedi
Magh Purnima: माघ पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, दूर होगी विवाह की बाधा

   हाइलाइट्स

  • माघ पूर्णिमा आज
  • जानें नवग्रह दोष दूर करने के उपाय
  • कर्ज मुक्ति के लिए क्या करें
Advertisment

Magh Purnima 2024 Upay: साल की सभी पूर्णिमाओं में सबसे खास मानी जाने वाली माघ पूर्णिमा (स्नानदान) 24 फरवरी यानी आज मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि माघ पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि वे कौन से उपाय हैं जो आज माघ पूर्णिमा पर नवग्रह कष्ट निवारण के लिए किए जा सकते हैं।

   नवग्रह कष्ट निवारण (Navgrah Nivaran Mantra) 

माघी पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, जप, हवन आदि करने से अनंत फल की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही साथ नवग्रह जनित दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

Advertisment

   माघ पूर्णिमा पर सूर्य दोष दूर करने के उपाय (Surya Dosh ke Upay) 

माघ पूर्णिमा पर यदि आप सूर्य दोष को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए प्रातः स्नान करके यदि सूर्य को अर्घ्य दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा इस दिन लाल चन्दन, लाल वस्त्र, गेहूं का दान करें।

   माघ पूर्णिमा पर चंद्र दोष दूर करने के उपाय (Chandra Dosh ke Upay) 

माघ पूर्णिमा पर चंद्र दोष दूर करने के लिए आप चंद्रमा के निमित्त सफेद चीजों का दान करें। इसमें मिश्री, शक्कर एवं चावल का दान किया जा सकता है।

   माघ पूर्णिमा पर मंगल दोष दूर करने के उपाय (Mangal Dosh ke Upay) 

माघ पूर्णिमा पर मंगल दोष दूर करने के लिए पीली चीजों का दान किया जाना चाहिए। यदि आप लंबे समय से कर्ज के बोझ से परेशान हैं या मंगल दोष से पीड़ित हैं तो इसके लिए माघी पूर्णिमा के दिन चने की दाल, गुड़ एवं लाल वस्त्र, ताम्बे के बर्तन आदि का दान जरूर करना चाहिए।

Advertisment

   माघ पूर्णिमा पर बुध दोष दूर करने के उपाय (Budh Dosh ke Upay) 

माघ पूर्णिमा पर बुध दोष दूर करने के उपाय करने से बुद्धि विवेक में वृद्धि होती है। बुध का रंग हरा होता है इसलिए इस दिन हरी चीजों निमित्त आवंला, आवंले का तेल, हरी सब्जियों का दान करना चाहिए।

   माघ पूर्णिमा पर गुरु दोष दूर करने के उपाय (Guru Dosh ke Upay) 

अगर आप गुरु दोष से पीड़ित हैं। तो आप माघ पूर्णिमा पर गुरु के उपाय जरुर करें। विवाह में बाधा का एक बड़ा कारण गुरु दोष होता है। इसलिए इस दिन पीली चीजों का दान जरुर करना चाहिए। गुरु दोष दूर करने के लिए गुरु के निमित्त पीली सरसों, केसर, पीला चंदन, मक्का, सामर्थ्य अनुसार सोने का दान करना चाहिए।

   माघ पूर्णिमा पर शुक्र दोष दूर करने के उपाय (Shukra Dosh ke Upay) 

शुक्र को सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए अगर आपकी कुंडली में शुक्र दोष है तो इसे दूर करने के लिए दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए शुक्र के निमित्त माघी पूर्णिमा पर कपूर, देसी घी, मक्खन, सफेद तिल, गजक आदि का दान करना चाहिए।

Advertisment

Bansal News jyotish magh purnima Magh Purnima 2024 magh purnima 2024 in hindi magh purnima 2024 karj mukti ke upay magh purnima 2024 upay magh purnima par vivah badha door karne ke upay vrat tyohar feb 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें