Advertisment

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट मामले में 10 साल जेल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

लखनऊ। कई सालों तक कानून को खिलौना समझने वाले मुख्तार अंसारी की जेल से मुख्तारी चलाने की कोशिशें खत्म होती जा रही हैं।

author-image
Bansal news
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट मामले में 10 साल जेल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

लखनऊ। कई सालों तक कानून को खिलौना समझने वाले मुख्तार अंसारी की जेल से मुख्तारी चलाने की कोशिशें खत्म होती जा रही हैं। माफिया मुख्तार को एक साल के भीतर छह मामलों में सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को उसे गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने करंडा मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई है। साल 2009 में करंडा थाना इलाके के सबुआ के रहने वाले कपिलदेव सिंह और मुहम्मदाबाद के अमीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में मुख्तार अंसारी और सोनू यादव केस दर्ज हुआ था।

Advertisment

इस मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से लंबे समय से कोर्ट में मामला चल रहा था। अब शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन एमपी/एमएलए कोर्ट अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने सजा सुना दी है। मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। मामले में दूसरे दोषी सोनू यादव को पांच साल की सजा और दो लाख का जुर्माना लगा है।

एक साल में छह मामलों में सजा

माफिया मुख्तार अंसारी को एक साल के भीतर छह मामलों में सजा हुई है। शक्रवार को गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में अंसारी को दस साल कैद की सजा सुनाई। बता दें कि 15 दिसंबर 2022 को गाजीपुर के थाना कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की कैद और 5 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 21 सितंबर 2022 को लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज मामले में अंसारी को सात साल की कैद और 37 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।

लंबी है मुख्तार के गुनाहों की फहरिश्त

मुख्तार अंसारी के गुनाहों की फहरिश्त लंबी है। उसे 23 सितंबर 2022 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी पांच साल की कैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। 29 अप्रैल 2023 को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुख्तार को 10 साल की कैद और 5 लाख के जुर्माने की सजा हुई। फिर 5 जून 2023 को वाराणसी के चेतगंज थाने में दर्ज हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सुनाई और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

Advertisment

यूपी के माफिया की लिस्ट में टॉप पर मुख्तार

मुख्तार अंसारी इंटरस्टेट गैंग-191 का गैंग लीडर और गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर नंबर 16B है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, पंजाब में करीब 65 से अधिक मामले दर्ज हैं। अंसारी उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से चिन्हित माफिया की लिस्ट में टॉप पर है।

ये भी पढ़ें:

Bihar News: बिहार में ड्यूटी से गायब 2000 टीचरों के वेतन में कटौती, जानिए कितने हुए निलंबित

Bihar Teacher Appointment Letter: शिक्षक नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार का मेगा इवेंट, इतने शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

Advertisment

Delhi Unversity: DU के ईस्ट कैंपस का निर्माण जल्द, NEFA ने विश्वविद्यालय के 930 करोड़ के लोन को दी मंजूरी

America Green Card: व्हाइट हाउस आयोग ने ग्रीन कार्ड पर की सिफारिश, भारतीयों को मिलेगा लाभ

Gujarat News: गुजरात में नकली दवाओं पर नकेल, 40 लाख की नकली एंटीबायोटिक और गर्भपात की दवा जब्त

Advertisment
मुख्तार अंसारी Mukhtar Ansari sentenced mukhtar ansari news mukhtar ansari jail Mukhtar Ansari gangster case Mukhtar Ansari fined Rs 5 lakh Mukhtar Ansari 10 years jail Mukhtar Ansari Kapildev Singh Murder
Advertisment
चैनल से जुड़ें