VIT Bhopal Update: भोपाल वीआईटी के पानी में मिला बैक्टीरिया, अब हेल्थ डिपार्टमेंट जांच में पता लगाएंगे ये कितना हानिकारक

VIT Bhopal Update: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा। जिसमें आगे और भी कुछ चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। टॉप न्यूज

VIT Bhopal Update

VIT Bhopal Update: भोपाल वीआईटी कैंपस के हॉस्टल और कैंटीन के पानी में हानिकारक बैक्टीरिया (VIT Bhopal water Bacteria) मिला है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह मानव के लिए कितना हानिकारक है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा। जिसमें आगे और भी कुछ चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। (भोपाल)

सीहोर स्थित वीआईटी कैंपस (MP news) में 33 स्टूडेंट्स के बीमार होने के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट (hindi news) के खिलाफ जमकर आक्रोश फूटा था। इस मामले में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स की ओर से दो अलग-अलग एफआईआर की गई थी। जिसमें यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर शिकायत करने पर स्टूडेंट्स से मारपीट और मैनेजमेंट (bhopal VIT University Violence) की ओर से स्टूडेंट्स पर बलवा करने का मामला दर्ज किया। तीन सदस्यीय जांच कमेटी और प्रभारी मंत्री कृष्णा गौड के निरीक्षण के बाद (bhopal VIT University Violence) यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की लापरवाही सामने आई। (भोपाल)

PHE ने हॉस्टल, कैंटीन से लिए थे 18 पानी के नमूने

वीआईटी कैंपस के बोरवेल, ओवरहैड टैंक, टैंकर और विभिन्न हॉस्टल और कैंटीन के आरओ सिस्टम समेत अन्य स्थानों से कुल 18 पानी के नमूने लिए थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रारंभिक जांच में इनमें से चार सैंपल फेल मिले है। इसमें बड़ी मात्रा में घातक बैक्टीरिया मिला है। इसके नमूने पीएचई स्वास्थ्य विभाग को सौपेंगा। जिसमें यह जांच की जाएगी कि बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए कितना घातक है।

बॉयज हॉस्टल की कैंटीन, आओ पानी में बैक्टीरिया

ब्लॉक-1 में करीब दो हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स रहते हैं। आरओ से मिल रहा दूषित पानी ही उनकी बीमारी का कारण बन रहा था। जो जिन चार नमूने फेल हुए हैं, उनमें से तीन बॉयज हॉस्टल ब्लॉक-1 के हैं, जहां सबसे अधिक स्टूडेंट्स बीमार हुए थे। बॉयज हॉस्टल ब्लॉक-1 की कैंटीन, आरपीएल बॉयज हॉस्टल के दो आरओ और मयूरी कैटरर कैंटीन के पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Son Marriage: सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी 30 नवंबर को, उज्जैन में कार्निवाल में बेटे-बहू की बैलगाड़ी पर एंट्री, देखें Video

MP Weather Update: ला नीना से दिसंबर-जनवरी में ठिठुरेगा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

mp winter weather forecast la nina effect

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल रही थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में फिर कंपकपा देने वाली सर्दी पड़ सकती है। मानसून के बाद हुई अनियमित बारिश और तापमान गिरने से कई जिलों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी भले ही ठंड हल्की हो, लेकिन उत्तर से आने वाली हवाएं शुरू होते ही तापमान में तेजी से गिरावट होगी। साथ ही, ला नीना प्रभाव इस बार सर्दियों को और ज्यादा कड़क बनाएगा।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article