उज्जैन में कैदियों के फरार मामले में बड़ी कार्रवाई: 2 जेलर, 1 जेल प्रहरी निलंबित, DG वरुण कपूर पहुंचे उपजेल खाचरोद

मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के खाचरोद उपजेल से तीन कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें दो जेलर और एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया।

Khachrod Sub Jail Action

Khachrod Sub Jail Action: मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के खाचरोद उपजेल से तीन कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मध्यप्रदेश जेल महानिदेशक (डीजी) वरुण कपूर खाचरोद उपजेल पहुंचे और जांच के बाद दो जेलर और एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया। डीजी ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को सख्त  निर्देश भी दिए।

महिला बैरक से हुए 3 कैदी फरार

जानकारी के मुताबिक खाचरोद उपजेल में गुरुवार, 25 दिसंबर की शाम 7 बजे रंगाई- पुताई कार्य के दौरान महिला बैरक के माध्यम से 3 कैदी फरार हो गए थे। शुक्रवार,  शाम को डीजी वरुण कपूर खाचरोद उपजेल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिए। डीजी ने इस गंभीर लापरवाही के चलते तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जिसमें खाचरोद और नीमच जेल जेलर शामिल हैं। एक का तबादला खाचरोद जेल में किया गया था, जो शुक्रवार को जेल का चार्ज लेने वाले थे।

DG Jail
डीजी (जेल) वरुण कपूर खाचरोद उपजेल पहुंचे, मीडिया को जानकरी देते हुए।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश आरटीओ की नई गाइडलाइन: एमपी में एक्टिव नकली HSRP गिरोह, असली नंबर प्लेट के लिए ये है प्रोसेस

फरार कैदियों में 1 पर मर्डर, 2 पर रेप का आरोप

उपजेल से तीन कैदी गोविंद निवासी नागदा, गोपाल निवासी गांव मालाखेड़ी और नारायण निवासी गांव चंदवासला भागने में सफल हुए थे। इनमें से एक आरोपी गोविंद पर हत्या तथा शेष दो पर दुष्कर्म के आरोप हैं। डीजी कपूर ने कहा किजेलों में कैदियों को भागने में मदद करने वाली चीजों को चिन्हित कर हटाएंगे।

ये भी पढ़ें:  एमपी कांग्रेस में गहराया टैलेंट हंट विवाद: मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने दिया इस्तीफा, संगठन ने किया नामंजूर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article