Advertisment

MP में नारकोटिक्स विभाग का बड़ा एक्शन: आगर मालवा में 50 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, नर्सरी के अंदर चल रही थी सीक्रेट लैब, इंदौर तक जुड़े तार

आगर मालवा में नारकोटिक्स विभाग ने तीर्थ नर्सरी में चल रही एक सीक्रेट ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से करोड़ों की एमडी ड्रग्स के साथ ही 600 किलो केमिकल जब्त किया है। मामले में 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है

author-image
Vikram Jain
mp agar malwa nursery md drugs factory raid narcotics department hindi news zvj

Agar Malwa MD Drugs Factory: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में नारकोटिक्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नर्सरी की आड़ में संचालित हो रही एमडी (MD) ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को इस छापेमारी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स और भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल बरामद किए गए हैं। जब्त नशे के खेप की कीमत घरेलू बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस हाईटेक लैब का खुलासा होने के बाद अब जांच की आंच इंदौर तक पहुँच गई है। जांच में पता चला है कि यह फार्म हाउस इंदौर के लोगों को बेचा गया था।

Advertisment

नर्सरी की आड़ में नशे का कारोबार

आगर मालवा जिले के आमला क्षेत्र में स्थित 'तीर्थ नर्सरी' अब नशे के काले कारोबार का केंद्र बनकर उभरी है। नारकोटिक्स विभाग की उज्जैन और अन्य जिलों की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे इस फार्म हाउस की घेराबंदी की। मुखबिर की सटीक सूचना थी कि यहाँ से ड्रग्स की एक बड़ी खेप सप्लाई होने वाली है।

तलाशी के दौरान टीम तब हैरान रह गई जब नर्सरी के भीतर एक गुप्त लैब (Secret Lab) संचालित मिली। यहां अत्याधुनिक मशीनों और रसायनों के जरिए सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही थी। टीम ने मौके से 31 किलो 250 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स बरामद की है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

नर्सरी से 600 किलो केमिकल जब्त

नारकोटिक्स विभाग ने लैब से लगभग 600 किलो खतरनाक केमिकल जब्त किया है, जब्त रसायनों में एमडीसी, एमएमए सोडियम कार्बोनेट, ट्रायथाइलामाइन, सोडियम एस सहित अन्य केमिकल मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ड्रग्स बनाने में किया जाता था। इसके अलावा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी उपकरण और मशीनें भी सील कर दी गई हैं। कार्रवाई के दौरान सुबह 10 बजे तक टीम ने तस्करों के पहुँचने का इंतजार किया, लेकिन भनक लगने के कारण कोई मौके पर नहीं आया।

Advertisment

जांच में आया सामने इंदौर कनेक्शन

नारकोटिक्स उज्जैन के अधीक्षक मुकेश खत्री के अनुसार, जिस 180 बीघा जमीन पर यह फैक्ट्री चल रही थी, वह राजस्व रिकॉर्ड में कालूराम रातड़िया और उनके परिवार के नाम पर दर्ज है। हालांकि, प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह फार्म हाउस इंदौर के कुछ लोगों को बेचा जा चुका था। विभाग अब उन खरीदारों की तलाश कर रहा है जिन्होंने इस सीक्रेट लैब को तैयार किया था।

मैनेजर समेत तीन पर कार्रवाई

फिलहाल विभाग ने मैनेजर सिद्धनाथ, धारा सिंह और प्रहलाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन विभाग की टीमें सप्लाई चेन और नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

छापामार कार्रवाई के बाद हड़कंप

नर्सरी पर छापे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नशे का काला कारोबार चल रहा था और पुलिस को खबर तक नहीं हुई। नर्सरी की आड़ में करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का चलना जिले की सुरक्षा और खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी की ओर इशारा करता है।

Narcotics Department raid, Agar Malwa MD Drugs Raid, Agar Malwa MD Drugs Factory case, MP Narcotics Department Action, Agar Malwa Teerth Nursery MD Drugs, Agar Malwa Drugs Lab, Indore Drug Network, MP Police, Agar Malwa news

Advertisment
Agar Malwa News mp police Indore Drug Network Agar Malwa Drugs Lab Agar Malwa Teerth Nursery MD Drugs MP Narcotics Department Action Agar Malwa MD Drugs Factory case Agar Malwa MD Drugs Raid Narcotics Department raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें