Advertisment

MP पुलिस का MD Drugs फैक्टरी पर छापा: मंदसौर के खेत में बनी थी लैब, यहीं बन रहा था Narcotics, 12 Cr रुपए की ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस की यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। जहां से बड़ी मात्रा में लैब के इक्यूपमेंट्स जब्त किए। 12.5 किलो ग्राम क्रूड एमडी बरामद किया गया।

author-image
sanjay warude
Mandsaur Police Raid

Mandsaur Police Raid: मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक और एमडी ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा है। जहां से पुलिस ने करीब 12 करोड़ रुपए से ​अधिक कीमत के ड्रग्स जब्त किया और दो तस्कर गिरफ्तार किया है।

Advertisment

12.5 किलो ग्राम क्रूड एमडी किया बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की यह छापेमार कार्रवाई मंदसौर जिले के गरोठ थाना स्थित सुरजना के खेत में की गई है। पुलिस ने दीपक और सुमित सिकलीगर को हिरासत में लिया है। मौके से खेत की झोपड़ी में लैब मिली है। जहां से बड़ी मात्रा में लैब के इक्विपमेंट्स जब्त किए। 12.5 किलो ग्राम क्रूड एमडी बरामद किया गया।

पुलिस ड्रग्स सिंडिकेट का पता लगा रही

पुलिस अब ड्रग्स फैक्टरी के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की तलाश कर रही है। पुलिस पता लगा रही कि यह खेप कहां भेजी जानी थी। इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में माइनिंग कर्मचारी के घर लूट: नौकरानी के बेटे ने चाकू दिखा बंधक बनाया और 15 मिनट में 3.25 लाख का सामान ले गया, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

खेतों के बीच मकान में बना रहे थे ड्रग्स

किसी को शक न हो, इसलिए गांव के रहवासी क्षेत्र से दूर खेतों के बीच एक मकान में एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में क्रूड एमडी, घातक केमिकल, गैस भट्टी, स्टील पाइप, मिक्सिंग मशीनें स​मेत अन्य सामान जब्त किया है। 

2 गिरफ्तार, तीसरे तस्कर की तलाश जारी

मंदसौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क की जांच की जा रही है। दीपक लोहार सिकलीगर और सुमित लोहार सिकलीगर ​को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य विक्रम सिकलीगर फरार है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में शराब दुकान का विरोध: मंदिर-ठेके की दूरी इंची टेप से नापी, सिर्फ 29 मीटर का निकला अंतर, रहवासी बोले- ये प्रशासन की कैसी व्यवस्था ?

Advertisment
mp police Mandsaur Police raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें