Advertisment

मंदसौर में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: नामांतरण के लिए मांग रहा था 40 हजार रुपए, लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक पटवारी 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया है। पटवारी नामांतरण करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हुए परेशान कर रहा था। इस कार्रवाई को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने अंजाम दिया।

author-image
BP Shrivastava
Mandsaur Patwari Rishwat Case

Mandsaur Patwari Rishwat Case: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक पटवारी 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया है। पटवारी हरीश पाटीदार नामांतरण करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हुए परेशान कर रहा था। इस कार्रवाई को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने अंजाम दिया।

Advertisment

लम्बे समय से लटकाए था नामांतरण 

 सुवासरा तहसील से जुड़े इस मामले में पटवार हरीश पाटीदार एक शख्स से जमीन के नामांतरण के लिए कई दिनों से पटवारी से आग्रह कर रहा था। शुरुआत में पटवारी टहलाता रहा, जब परेशान होकर जमीन मालिक ने कुछ खर्चे-पानी का लालच दिए तो पटवारी का व्यवहार बदल गया। फिर उसने नामांतरण के लिए 40 हजार रुपए खर्चे की डिमांड कर दी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में की।

उज्जैन कोलायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद प्लानिंग के अनुसार, जाल बिछाया गया और उसमें पटवारी फंस गया। बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 40 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  मंडला SDM का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार: जमीन के खसरे में सुधार के लिए मांगे 8 हजार रुपए, 5 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ाया

Mandsaur Patwari Rishwat Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें