Advertisment

उज्जैन में ब्रिज निर्माण के दौरान हादसा: लोहे के सरियों के जाल में दबकर मजदूर की मौत, गैस कटर से सलाखों को काटकर बाहर निकाला शव

उज्जैन के शांति पैलेस चौराहे पर शनिवार दोपहर ब्रिज निर्माण के दौरान झारखंड निवासी मजदूर अशोक की लोहे के सरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने गैस कटर की मदद से सरिए काटकर उसे बाहर निकाला।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh ujjain shanti palace bridge construction worker death accident hindi news zvj

Ujjain Bridge Construction Accident: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे विकास कार्यों के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। शांति पैलेस चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर पर काम करने के दौरान एक मजदूर लोहे के भारी-भरकम सरियों के जाल में दब गया। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में झारखंड निवासी मजदूर अशोक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है कि कहीं सुरक्षा में चूक तो नहीं हुई।

Advertisment

पुल निर्माण के दौरान हुआ हादसा

धार्मिक नगरी उज्जैन में इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने का काम जोरों पर चल रहा है। इस परियोजना का जिम्मा रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के पास है। शनिवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शांति पैलेस चौराहे पर ब्रिज के पिलर निर्माण का काम चल रहा था। पिलर पर लोहे का जाल बिछाने के दौरान अचानक झारखंड निवासी मजदूर अशोक का संतुलन बिगड़ गया और वह सरियों के गहरे जाल में बुरी तरह फंस गया।

साथी के सामने सरियों में दब गया मजदूर

मजदूर अशोक के साथ काम कर रहे साथ विष्णु ने बताया कि उस वक्त पिलर पर 4 से 5 मजदूर मौजूद थे। अशोक पिलर के ऊपरी हिस्से पर जाल बिछा रहा था, तभी अचानक वह सरियों के बीच जा गिरा। ऊपर से भारी सरियों का दबाव होने के कारण वह पूरी तरह दब गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सरियों का जाल इतना मजबूत था कि उसे निकालना नामुमकिन था।

गैस कटर से काटी गई लोहे की सलाखें

घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल गैस कटर मंगवाया और लोहे की भारी सलाखों को काटकर अशोक को बाहर निकाला। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा थाना प्रभारी टी. तरुण कुरिल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।

Advertisment

ujjain accident news Ujjain Bridge Accident, Shanti Palace Ujjain News, Worker Death Ujjain, Ravi Infrabuild Projects, Indore Ujjain Six Lane Project, Simhastha 2028 Preparation, Nilganga Police Station.

ujjain accident news Ujjain Bridge Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें